Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

अलग-अलग प्रांतों से केदारनाथ यात्रा पर आए यात्रियों से पंजीकरण के नाम पर फर्जी पंजीकरण देकर 4.40 लाख रुपये ठगे 

यमुनोत्री धाम में फर्जी पंजीकरण के साथ पकड़ी गई थीं दों बसें

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 मई 2024, देहरादून। केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण के नाम पर फर्जी पंजीकरण देकर 4.40 लाख की ठगी का मामला रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने यात्रियों की लिखित शिकायत पर नौ मुकदमे दर्ज किए हैं। रुद्रप्रयाग एसपी डाॅ. विशाख अशोक भदाणे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में यह पहला प्रकरण है, जब पंजीकरण के लिए यात्रियों से इस तरह से ठगी गई है। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि बुधवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर जवाड़ी बाईपास स्थित पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान कुछ यात्रियों के पंजीकरण को चेक किया तो पंजीकरण और पंजीकरण में अंकित तिथि में काफी अंतर दिखा। जांच करने पर पता चला कि बाद की तिथि के पंजीकरण में फेरबदल कर उसे वर्तमान तिथि में उपयोग में लाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने संबंधित यात्रियों और ट्रेवल्स एजेंसी के कर्मचारी से पूछताछ की तो स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। यात्रियों ने बताया कि वह अलग-अलग प्रांतों से केदारनाथ यात्रा पर आए हैं। हरिद्वार में टूर ऑपरेटर के माध्यम से कुछ लोगों ने उनका पंजीकरण किया है।

यमुनोत्री धाम में फर्जी पंजीकरण के साथ पकड़ी गई थीं दों बसें

बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार व दिल्ली में उनसे कुछ लोगों ने 2500 रुपये से लेकर 3.50 लाख रुपये तक लिए थे। लेकिन यहां जांच में उनका रजिस्ट्रेशन फर्जी मिला है। डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि पीड़ितों की लिखित शिकायत पर 9 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही यात्रियों के द्वारा जिन लोगों के नाम बताए गए हैं, उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि इससे पहले यमुनोत्री धाम में फर्जी पंजीकरण के साथ दों बसें पकड़ी गई थीं। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

सरकार की वेबसाइट से ही करें पंजीकरण

एसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा के पंजीकरण कराने के लिए कुछ टूर ऑपरेटर कुछ शातिर लोगों के साथ मिलकर यात्रियों को गुमराह कर उन्हें फर्जी पंजीकरण थमा रहे हैं। इसकी एवज में उनसे रकम ऐंठी जा रही है। ऐसे में यात्री उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट से ही पंजीकरण करें। साथ ही यात्रा में आते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!