Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
आर्थिक गतिविधियाँकारोबार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार दसवें दिन तेजी आई, जानिए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून, 2020, मंगलवार। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इन उत्पादों की कीमतों में मंगलवार को लगातार दसवें दिन तेजी आई है। इस तरह दस दिन में पेट्रोल करीब साढ़े 5 रुपये और डीजल करीब 6 रुपये महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक लीटर पेट्रोल 47 पैसे की तेजी के साथ 76.73 रुपये में मिल रहा है। डीजल (Diesel) की बात करें, तो यह दिल्ली में मंगलवार को 57 पैसे की तेजी के साथ 75.19 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

उधर मायानगरी मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 45 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83.62 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल 54 पैसे की बढ़त के साथ 73.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 78.55 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 80.37 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.17 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

आइए अब राष्ट्रीय राजधानी से सटे शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव जानते हैं। नोएडा में मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 78.25 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.43 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 75.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 67.96 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

आइए अब कुछ प्रदेशों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल बढ़त के साथ 80.47 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.30 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 83.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.07 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

इसी बीच विमान ईंधन या ATF के मूल्य में भी मंगलवार को 16.3 फीसद की बढ़ोत्तरी की गई। तेल विपणन कंपनियों की विज्ञप्ति के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में 5,494.5 रुपये या 16.3 फीसद प्रति किलोलीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत 39,069.87 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। इस महीने एटीएफ के दाम में लगातार दूसरी बार वृद्धि की गई है। इससे पहले एक जून को विमान ईंधन के दाम में 12,126.75 रुपये या 56.5 फीसद प्रति किलोलीटर की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!