Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण को लेकर आमजन की भीड़ पूरी तरह लापरवाह, बाजारों में उमड़ रही भीड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। अब सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को ही बाजार बंद रहेगा, लेकिन बावजूद इसके बाजार की भीड़ कम नहीं हो रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर आमजन की भीड़ पूरी तरह लापरवाह दिख रही है।

कोरोना संक्रमण के प्रति बरती जा रही इस प्रकार की लापरवाही खतरे को आमंत्रण दे रही है। हर रोज सुबह दस बजे से ही आढ़त बाजार, हनुमान चौक, धामावाला, दर्शनी गेट, पलटन बाजार, श्रीझंडा बाजार, रामलीला बाजार, डिस्पेंसरी रोड आदि में दोपहर दो बजे तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से कई लोग तो इतने बेफिक्र दिखाए दे रहे हैं कि वह मास्क तक नहीं पहन रहे और सरेआम बाजारों में घूम रहे हैं। व्यापारियों की हिदायत के बाद कुछ ग्राहक तो मास्क पहन रहे हैं, लेकिन कई फिर भी मास्क पहनने की जेहमत नहीं उठा रहे। ऐसे लोग कोरोना संक्रमण के खतरे को दावत दे रहे हैं।

मुख्य बाजार ही नहीं प्रेमनगर, कारगी चौक, आइएसबीटी, बंजारावाला आदि क्षेत्रों में भी बिना मास्क के कई लोग देखे जा सकते हैं।

दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने बताया कि बाजार में आने वाले ज्यादातर आमजन मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। व्यापारियों ने दुकानों के बाहर शारीरिक दूरी नियम का पालन करने के लिए गोले बनाए हुए हैं।

दुकानों के गेट में रस्सी लगाई गई है ताकि ग्राहक अंदर भीड़ न करें। बाजार की सड़कें खराब होने से कुछ बाजार में भीड़ ज्यादा लग रही है। स्मार्ट सिटी को निर्माण कार्य जल्द पूरा करना चाहिए।

दून उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीडी अरोड़ा कहते हैं कि व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय किए हुए हैं। कर्मचारी मास्क पहने रहते हैं। नियमित सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं।

बाहर बाजार में वाहनों की अधिक आवाजाही से भीड़ ज्यादा दिख रही है। दुकानदार बिना मास्क पहले ग्राहकों को सामान नहीं दे रहे हैं। बाजार की भीड़ चिंता बढ़ाने वाली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!