Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी शहर में घूम रहे हिंसक आवारा गोवंशों के आतंक से क्षेत्र की जनता त्रस्त, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने लिया संज्ञान

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल को तत्काल हल्द्वानी शहर में घूम रहे आवारा गोवंशो को सुरक्षित अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2022, रविवार, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल को तत्काल हल्द्वानी शहर में घूम रहे आवारा गोवंशो को सुरक्षित अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा है कि गोवंश के रखरखाव के लिए हंस फाउंडेशन ने मदद किए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह को पत्र लिखते हुए निर्देशित किया है कि हल्द्वानी शहर एवं राजपुरा क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंश को सुरक्षित अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वह राजपुरा निकट शिव मंदिर क्षेत्र में गणेश महोत्सव के दौरान स्वयं मौजूद थे, तब उन्होंने देखा की गणेश महोत्सव के दौरान लगभग 10-12 गोवंश एक साथ आकर वहाँ बैठे श्रद्धालुओं पर सींग मार कर हमला करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में भगदड़ भी मच गई। यही नहीं कुछ गाय बैल मंच की ओर भी चढ़ने का प्रयास करने लगे।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों ने लगातार आवारा गोवंश द्वारा किए जा रहे हमलों के बारे में अवगत कराया। लोगों ने कहा कि इससे पूर्व एक छोटे बच्चे पर भी गोवंश द्वारा हमला किया गया, जिस पर उसकी एक आँख बाहर निकल गई ।

स्थानीय लोगों के लिए यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है और लोग अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति बेहद चिंता में है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि लोगों ने उन्हें यह भी अवगत कराया है कि लगभग 15 सौ से 2 हजार गोवंश ऐसे हैं जिनके मालिकों ने उन्हें छोड़ दिया है और वह हिंसक हो गए हैं और इनके आतंक से पूरे क्षेत्र की जनता त्रस्त है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस विषय में उनके द्वारा दूरभाष पर पूज्य मंगला माता (हंस फाउंडेशन) से वार्ता की गई, जिसमें पूज्य माता जी द्वारा गौशाला बनाने एवं गौबंशों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है तथा गौशाला निर्माण करने हेतु सरकार द्वारा भूमि लीज पर देने पर आगे की कार्रवाई करने को कहा है। लिहाजा केंद्रीय मंत्री भट्ट ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सरकारी भूमि का चयन किया जाए, ताकि हंस फाउंडेशन द्वारा गौशाला का निर्माण कराकर, आवारा गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा सके और स्थानीय लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!