Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

हर आयु वर्ग के लोगों को रोजाना चलना चाहिए पैदल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे

शरीर को स्वस्थ रखने और वजन घटाने के लिए पैदल चलना फायदेमंद होता है। यह एक तरह की कम तीव्रता वाली एक्सरसाइज होती है।आम तौर पर लोग खाना खाने के बाद या सुबह के समय सैर करने जाते हैं। हालांकि, सभी के मन में यह सवाल उठता है कि रोजाना आखिर कितनी दूर पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।आइए जानते हैं हर आयु के लोगों को रोजाना कितनी दूर पैदल चलना चाहिए।

बच्चों के लिए हर दिन इतनी दूर चलना है सही
छोटे बच्चों और किशोरों की ऊर्जा का स्तर बड़ों की तुलना में अधिक होता है। उनके लिए पैदल चलना स्वस्थ रहने का एक मजेदार तरीका हो सकता है।बच्चों और किशोरों को हर दिन कम से कम 60 मिनट तक 12,000 से 15,000 कदम की दूरी तय करनी चाहिए।रोजाना इस लक्ष्य को पूरा करने से न केवल उनका शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि धीरे-धीरे सैर करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाता है।

बड़ों को रोजाना इतनी दूर चलना चाहिए
बड़ों के लिए खुद को एक्टिव रखना मुश्किल होता है, क्योंकि वे काम में व्यस्त हो जाते हैं। हालांकि, रोजाना कुछ देर पैदल चलना वयस्कों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है।आम तौर पर बड़ों को हर दिन करीब 30 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। रोजाना 10,000 कदम चलने या 5 से 8 किलोमीटर दूर तक चलने का लक्ष्य रखें।

बुजुर्गों को इतनी दूर तक ही करनी चाहिए सैर
जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उनके पैर और शरीर कमजोर पडऩे लगते हैं। इस कारण उनके लिए रोजाना पैदल चल पाना मुश्किल हो जाता है।हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से यह जरूरी भी होता है।

रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग लोगों को प्रतिदिन 7,000 से 10,000 कदम या लगभग 3 से 3.5 मील तक चलना चाहिए।हालांकि, बुढ़ापे में सभी लोगों को अपने शरीर की ताकत के मुताबिक ही शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए।

पैदल चलते समय रखें इन बातों का ध्यान
सभी उम्र के लोगों को पैदल चलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में योगदान देंगी।सैर करने की शुरुआत में अपनी गति को धीमा रखें और धीरे-धीरे करके ही दूरी को बढ़ाएं। अपने पास पानी की एक बोतल रखें और पैदल चलने से पहले और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।साथ ही आपको पैदल चलने के लिए एक आरामदायक जूता पहनना चाहिए और हल्के कपड़े चुनने चाहिए।

रोजाना पैदल चलने के फायदे
रोजाना कुछ देर पैदल चलने की आदत आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करेगी। इस गतिविधि के जरिए आपके दिल का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखेगा और आपकी हड्डियां भी मजबूत रहेंगी।इसके अलावा, रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा, आपको आरामदायक नींद मिल सकेगी और आप ऊर्जावान भी बने रहेंगे।आप पैदल चलने के अलावा नांच कर भी वजन घटा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!