Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी/अध्यक्ष पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १९ नवम्बर, २०१९ मंगलवार। कल 18 नवम्बर 2019, जिलाधिकारी/अध्यक्ष पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति सी रविशंकर की अध्यक्षता में उनके कैम्प कार्यालय में पी.सी.पी.एन.डी.टी. जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
बैठक में केन्द्रो के पंजीकरण का नवीनीकरण किये जाने हेतु डाॅ आशा खण्डूरी अल्ट्रासाउण्ड एण्ड क्लीनिक, निकट एसबीआई बैंक, गुजरोंवाली, पशु चिकित्सालय विकासनगर एवं लैण्ढोर कम्युनिटी हाॅस्पिटल मसूरी के आवेदन पर जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति द्वारा किये गये निरीक्षण की संस्तुति के आधार पर अनुमोदन किया गया ।  इसी प्रकार डाॅ संस्कृति प्रिया, मदर एण्ड चाइल्ड क्लीनिक, लक्ष्मण चैक विकासनगर देहरादून के नवीन पंजीकरण हेतु किये गये । आवेदन पर शैक्षिक योग्यता को देखते हुए अनुमोदन किया गया। डाॅ बी.एन त्रिपाटी अरविन्द इमेंजिंग सैन्टर  लाईफ लाईन हाॅस्पिटल प्रगति विहार केन्द्र में स्टाल की गई मशीन को तथा श्रीमहन्त इन्दिरेश हास्पिटल के आईवीएफ अनुभाग में क्रय की गई नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन को फार्म बी में दर्ज करने की रिपोर्ट के आधार पर फार्म ‘बी’ में दर्ज करने की अनुमति दी गयी। भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान ऋषिकेश में डाॅ रूचिर ज्यानी, डाॅ अंशु गुप्ता, डाॅ ओम कुमारी तथा हिमालयन हास्पिटल डोईवाला में डाॅ अस्थाना धामिजा, डाॅ अस्मिता चुघ, कृष्णा मेडिकल सैन्टर में डाॅ बी.एन त्रिपाटी को  को  अल्ट्रासाउण्ड मशीन  में  कार्य करने हेतु उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर अनुमति दी गयी।  इसी प्रकार कनिष्क सर्जिकल एण्ड सुपरस्पेशिलिटी सैन्टर, हरिद्वार बाईपास रोड में नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन क्रय करने का अनुमोदन किया गया। बैठक में जनपद स्तर पर कार्यशील आईवीएफ सैन्टर द्वारा क्या-क्या प्रक्रिया की जा रही हैं के सम्बन्ध में विभिन्न केन्द्रो द्वारा शपथ-पत्र प्राप्त करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समिति के सदस्येां को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में चिकित्सा मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश प्राप्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही करें। डाॅ उर्वशी गर्ग, निदान डाग्नोस्टिक सेन्टर न्यू रोड देहरादून में स्वीकृत पंजीकरण की अवधि तक उनकी इको सम्बन्धी अल्ट्रासाउण्ड की शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए तथा  डाॅ माधवी त्रिपाटी, श्रीतेज हार्ट केयर क्लीनिक ओम विहार अजबपुर कला देहरादून द्वारा केन्द्र के नवीन पंजीकरण के आवेदन के क्रम में उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार केवल ईको सम्बन्धी अल्ट्रासाउण्ड कार्य करने की समिति द्वारा सहमति दी गयी। कृष्णा मेडिकल सेन्टर के केन्द्र पंजीकरण आवधिकता तक केन्द्र में डाॅ सौरभ सरदाना को उनकी शैक्षिक योग्यता को देखते हुए अल्ट्रासाउण्ड मशीन में 9 बजे से सायं 11 बजे तक कार्य करने का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी/ नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डाॅ मीनाक्षी, संयुक्त निदेशक कानून जी.सी पंचैली, डाॅ वन्दना सेमवाल, डाॅ सुभाष नौटियाल, डाॅ मीनाक्षी सिंह, डाॅ एन.एस खत्री ममता बहुगुणा, जी.पी रतूड़ी, सीडीपीओ क्षमा बहुगुणा उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!