Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्ड

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर हिमखंड टूटने से बर्फ में फंसे यात्री, 5 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 जून 2023, देहरादून। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी में टूटे हिमखंड में लापता सिख महिला यात्री की खोजबीन में रेस्क्यू की कमान आईटीबीपी ने संभाली है। एनडीआरएफ भी मौके के लिए तड़के गोविंदघाट से रवाना हुई है। हेमकुंड जाने का रास्ता भी सुचारू कर दिया गया है। हालांकि यात्रा अभी रोकी गई है।

गौरतलब हैं कि बीती शाम को अटलाकोटी में हिमखंड टूटने से अमृतसर के छः यात्री बर्फ के साथ खाई में गिर गए थे। जिनमें से पांच को तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया था। एक महिला श्रद्धालु लापता हैं।

हिमखंड खिसक जाने के कारण जसप्रीत सिंह निवासी हकीमा गेट अमृतसर पंजाब का परिवार गलेशियर मे दब गए जिस पर मौके पर मौजूद नेपाली कंडी मजदूरों व स्थानीय दुकानदारों ने जसप्रीत सिंह और उनकी पुत्री मनसीरत कौर, पुष्पप्रीत कौर, मनप्रीत कौर पत्नी रवनीत सिंह,व रवनीत सिंह निवासी अमृतसर पंजाब को सुरक्षित रेस्क्यू कर घाघरिया लाया गया था।

घटना मे जसप्रीत सिंह की पत्नी कमलजीत कौर उम्र 37 वर्ष अभी गलेशियर मे दबने के कारण लापता है। रात्रि को अंधेरे के चलते रेस्क्यू रोक दिया था । तड़के आईटीबीपी के 15 जवानों ने रेस्क्यू की कमान संभाली हैं। आईटीबीपी के साथ एसडीआरएफ, मजदूर, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटे हैं।

बताया गया कि एनडीआरएफ के 20 जवान भी रेस्क्यू के लिए गोविंदघाट से मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। अटलाकोटी में पैदल रास्ता भी सुचारू कर दिया गया है। यह रास्ता हिमखंड टूटने के साथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड का रास्ता सुचारू कर दिया गया है।

यात्रा अभी रोकी गई है। गोविन्द घाट में 1500 व घांघरिया में 3500 यात्री यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रास्ता सुचारू किए जाने की सुचना प्रशासन को लेकर यात्रा खोलने का अनुरोध किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!