Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा जनपद को दी 2,230.56 लाख रूपये की योजनाओं की सौगात

  • राज्य में धार्मिक सर्किटों की श्रृंखला बनने से पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगा बढ़ावा : सतपाल महाराज

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरूवार, अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने लिए एक ओर जहाँ सभी जनपदों में थीम बेस्ड नये गन्तव्य स्थल विकसित कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर हम विभिन्न आध्यात्मिक सक्रिटों का निर्माण कर पौराणिक मंदिरों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
उक्त बात आज यहाँ कटारमल में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 2,230.56 लाख रूपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अपने सम्बोधन में कही। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज केन्द्र पोषित “स्वदेश दर्शन” के तहत हेरिटेज सर्किट कटारमल में 1330.00 (तेरह करोड़ तीस लाख) रूपये और जागेश्वर में 813.00 (आठ करोड़ तेरह लाख) रूपये की पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत संस्कृति विभाग की 39.50 (उनतालीस लाख पचास हजार) रूपये की लागत से शहीद स्मारक सल्ट के सौन्दर्यीकरण, शहीदों की मूर्ति के निर्माण एवं विधानसभा सोमेश्वर स्थित बयालखालसा बद्रीनाथ मंदिर में 38.6 (अड़तालीस लाख छः हजार) रूपये की लागत के सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर बोलते हुए कहा कि हम विभिन्न आध्यात्मिक सक्रिटों जैसे शिव सक्रिट, दैवीय सक्रिट, विवेकानंद सक्रिट, गोलज्यू मंदिर सक्रिट, नागराजा मंदिर सक्रिट, विष्णु राम एवं नरसिंह मंदिर सर्किट, नवग्रह सर्किट के साथ-साथ बुद्ध सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, सिद्ध बाबा सर्किट सहित अन्य मंदिरों के सर्किटों के निर्माण का भी प्रस्ताव है। हम चाहते हैं कि राज्य के पौराणिक मंदिरों को सर्किटों से जोड़ते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटक को इन मंदिरों की आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्ता की सम्पूर्ण जानकारी मिलने के अलावा वह वहाँ जाकर दर्शनों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक सर्किटों की श्रृंखला बनने से पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले होमस्टे प्राधिकरण के वर्तमान नियमों के चलते नहीं बन पा रहे थे, इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। लेकिन मेरी मुख्यमंत्री से हुई, वार्ता के बाद अब पहाड़ी क्षेत्रों में प्राधिकरण की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग गढ़वाली एवं कुमाऊँनी भोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी होटलों में इसकी अनिवार्यता सुनिश्चित करने पर भी जोर दे रहा है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि प्रदेश के कई पंच सितारा होटलों ने अपने मैन्यू में इसे शामिल भी कर लिया है।

[box type=”shadow” ][/box]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पर्यटन विभाग राज्य में साहसिक पर्यटन को सुव्यवस्थित रुप से संचालित करने हेतु रिवर राफ्टिंग एवं पैराग्लाइडिंग के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास हेतु करोड़ों रुपए के कार्य प्रस्तावित हैं। कटारमल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत परम्परागत छोलिया नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया गया। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्यायें भी सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठायें।

इस अवसर पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल, सांसद प्रतिनिधि विपिन पाठक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जलाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विशन राम, ग्राम प्रधान वाल्सा पूरन सिंह, ग्राम प्रधान कटारमल बलवीर सिंह बिष्ट के अलावा जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट सहित पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ][/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिँचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!