Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से बाबाओं ने तोड़ा आमरण अनशन

  • [highlight]कोरोना गाईड लाईन के अनुसार फिलहाल किसी को भी चारधाम दर्शनों की अनुमति नहीं : महाराज[/highlight]
  • कोरोनाकाल समाप्ति के बाद साधु संतों सहित सभी लोग कर सकेंगे चारों धाम के दर्शन।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष सतपाल महाराज के प्रयासों से श्री बदरीनाथ धाम में अनशन कर रहे मौनी बाबा एवं बाबा धर्मबीर भारती ने बुधवार, 2 जून को प्रात: अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना संकटकाल को देखते हुए साधुजनों से अपना अनशन समाप्त करने हेतु कई बार अपील की थी।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में श्रद्धालुओं, यात्रियों सहित किसी को भी चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं है। जब परिस्थितियाँ अनुकूल होगी तो साधु संतों सहित सभी श्रद्धालु दर्शन‌ करेंगे। उम्मीद है कि जल्दी ही कोरोना समाप्त हो जायेगा तथा यथा समय चारधाम यात्रा शुरू होगी।
उन्होंने अनशन‌कर रहे संतों से अनशन को समाप्त करने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि साधु संत चारधाम यात्रा शुरू होने तक अपने निवास एवं‌ आश्रमों में भजन कीर्तन करें कोरोना मुक्ति की प्रार्थना करें

श्री बदरीनाथ धाम में रह रहे मौनी बाबा एवं बाबा धर्मवीर भारती भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने हेतु विगत 23 मई से अपने लालबाबा आश्रम बदरीनाथ में अनशन पर थे प्रशासन द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की जाँच हो रही थी। अनशन समाप्ति के बाद अब उनका स्वास्थ्य सामान्यत ठीक बताया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज लगातार चारधामों के विकास हेतु दृढ़संकल्पित हैं। उल्लेखनीय है कि इसी संदर्भ में वह उत्तराखंड के रेल पुरूष भी है। चारधाम के विकास हेतु रेल को कर्णप्रयाग तक पहुँचाने हेतु उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रहते हुए ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन की भूमिका बनायी। महाराज का प्रयास है कि चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को सुविधा मिले इसके लिए‌ हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जल्दी अस्तित्व में आयेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!