Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

बेटी की जिद पूरी करने के लिए चोर बन गए माता-पिता, जानिए हैरान करने वाला यह पूरा मामला 

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2023, शनिवार, दिल्ली-एनसीआर। बेटी की जिद पूरी करने के लिए माता-पिता द्वारा एक बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। एक वर्ष पूर्व भाई की मौत के बाद 15 वर्षीय बेटी इस बार रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने की जिद पर अड़ी थी। इसे पूरा करने के लिए दंपती ने कोतवाली के छत्ता रेल फुटपाथ पर रहने वाली एक दिव्यांग महिला के एक माह के बेटे का अपहरण कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की जांच की। बाइक के आधे-अधूरे नंबर के जरिए पुलिस ने बाइक सवार आरोपी दंपती की तलाश शुरू की और दोनों को रघुवीर नगर, टैगोर गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को 24 अगस्त को तड़के 4.34 बजे कोतवाली के छत्ता रेल फुटपाथ पर रहने वाले दंपती के एक माह के बेटे के अगवा होने की शिकायत मिली। हाथ पैर से लाचार महिला अपने पति दीपक और बच्चे के साथ फुटपाथ पर रहती थी। उसका पति कूड़ा बीनने का काम करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि रात तीन बजे नींद खुलने पर उसने अपने बच्चे को गायब पाया। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। छत्ता रेल के आस पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें पुलिस को एक बाइक संदिग्ध हालत में घूमती हुई नजर आई।

इस पर एक महिला भी सवार थी। पुलिस ने उस बाइक के जाने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे जांच शुरू की। रात होने की वजह से बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था। पुलिस ने लोक नायक अस्पताल तक चार सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके जरिए पुलिस ने बाइक के कुछ नंबर लिए। फिर गायब नंबर को जोड़ कर करीब सौ बाइक मालिकों से पूछताछ की। एक बाइक के पंजीकरण नंबर के जरिए उसके मालिक की पहचान सी ब्लॉक रघुवीर नगर, टैगोर गार्डन निवासी संजय गुप्ता के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस की टीम ने उस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। घर में संजय गुप्ता अपनी पत्नी अनीता गुप्ता के साथ मौजूद था और पास ही अपहृत बच्चा भी उनके साथ था।

संजय गुप्ता ने बताया कि उसका 17 साल का बेटा था। उसकी पिछले साल अगस्त माह में छत से गिरने से मौत हो गई थी। राखी आने पर उसकी 15 साल की बेटी अपने भाई को राखी बांधने की जिद करने लगी। वह राखी बांधने के लिए एक भाई की मांग कर रही थी। अपनी बेटी की जिद को पूरा करने के लिए उन्होंने एक लड़के को अगवा करने का फैसला किया। उन्हें छत्ता रेल चौक के पास बच्चा अपनी मां से कुछ दूरी पर सोता हुआ मिला। उन्होंने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय टेटू बनाने का काम करता है जबकि उसकी पत्नी मेहंदी लगाती है। जांच में पता चला कि संजय पर रेलवे में जहरखुरानी के एक मामले सहित चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!