Breaking News :
>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े : परभणी में भी लगा लॉकडाउन

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यहां के  परभणी जिले में भी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ये लॉकडाउन  शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि हम  परभणी और अन्य पड़ोसी जिलों के लोगों से सहयोग की अपील करते हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार को नागपुर में  21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया था।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्‍य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे में COVID-19 स्थिति की समीक्षा के लिए काउंसिल हॉल में एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में सभी जिलों के प्रतिनिधि, सांसद, विधायक और मेयर भी उपस्थित हुए थे।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्‍य के अन्‍य इलाकों में भी लॉकडाउन लागू करने के संकेत दिए थे। वीरवार को मुंबई के जेजे अस्‍पताल में कोरोना वैक्‍सीन की पहली खुराक लेते हुए सीएम ने पत्रकारों से कहा था कि कोरोना वैक्‍सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे लेकर लोगों के मन में जो शंका है उसे निकाल दें। सीएम ने कहा राज्‍य में संक्रमण के मामले दोबारा से बढ़ने लगे हैं जिसे देखते हुए सख्‍त कदम उठाने पड़ सकते हैं।

नागपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान  किसी को भी घर से बाहर निकलने की मंजूरी नहीं दी गई है। सिर्फ आवश्‍यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि नागपुर में बुधवार को एक ही दिन में कोरोना के 1,710 नए केस दर्ज किए गए थे जिसके बाद राज्‍य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए यहां 21 मार्च तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है।  173 दिन के पश्‍चात एक दिन में सबसे ज्‍यादा केस सामने आये हैं जिसे लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाये हैं। विदर्भ के अमरावती में भी सीमित समय के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। मराठवाड़ा के औरंगाबाद व मुंबई महानगर में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!