Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने मचाई तबाही,  कई घरों में भरा पानी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 जुलाई 2023, कोटद्वार। भारी बारिश से कोटद्वारा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग समान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागे। मलबे से घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। आर्मी कैंप को जाने वाली पुलिया भी बह गई। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित आसपास रात से बारिश जारी है। ओजरी डाबरकोट,झर्झरगाड़ सहित कहीं जगहों पर मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। यानी अगस्त की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी समस्या से बचने के लिए पहाड़ी जिलों की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें। पांच साल बाद देहरादून में 28 जुलाई को सामान्य से बहुत कम बारिश हुई। शुक्रवार को दून में सिर्फ 2.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 90 फीसदी कम है। जबकि पांच साल पहले साल 2018 में इस दिन 89.9 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से करीब 67 फीसदी अधिक है। जबकि वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक भी इससे कम बारिश हुई है। शुक्रवार को राज्यभर में भी सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई। हालांकि प्रदेशभर में पूरे जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों से कहीं-कहीं तेज बौछार वाली बारिश हो रही है।

जबकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जिसके चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले भी जिले के अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया था। उधर मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगस्त में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सालों के मुकाबले इस साल जुलाई में कुछ जिलों में कम बारिश हुई है। हालांकि इतना अंतर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन अगस्त में अच्छी बारिश के आसार हैं। बीते सप्ताह ऊधमसिंह नगर में सबसे कम बारिश हुई। यहां 19 से 26 जुलाई तक सिर्फ 24.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 66 फीसदी कम है। जबकि सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई है। यहां एक सप्ताह में 256.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 324 प्रतिशत ज्यादा है। दून में सप्ताहभर में 140 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से सिर्फ पांच फीसदी अधिक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!