Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मसूरी और देहरादून के होटलों में नव वर्ष के लिए कराई गई एडवांस बुकिंग अब हो रही रद, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों से एक बार फिर दहशत का माहौल बनने लगा है। इस दहशत का असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है। मसूरी और देहरादून के होटलों में नव वर्ष के लिए कराई गई एडवांस बुकिंग अब रद हो रही है। दो दिन में 20 प्रतिशत बुकिंग रद हो चुकी हैं। इससे कारोबारियों को नव वर्ष की शुरुआत फीकी रहने की चिंता सता रही है।

नव वर्ष के जश्न के लिए एक सप्ताह पहले ही मसूरी के होटल लगभग पैक हो चुके थे। देहरादून, धनोल्टी और चकराता में भी 70 फीसद से अधिक बुकिंग हो चुकी थी, लेकिन देश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग रद करानी शुरू कर दी है। होटल एसोसिएशन मसूरी के अध्यक्ष राकेश नारायण माथुर ने बताया कि बुकिंग रद कराने वाले पर्यटकों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। शहर में होटल, गेस्ट हाउस और लाज की कुल संख्या 350 के करीब है। इनमें आठ हजार कमरे और 25 हजार पर्यटकों के ठहरने की क्षमता है।

बुकिंग होने पर होटल व रेस्तरां संचालकों ने नव वर्ष के जश्न के लिए व्यवस्था चाक चौबंद कर ली थी। अब पर्यटक बुकिंग रद कर रहे हैं तो उनकी बुकिंग धनराशि लौटानी पड़ रही है। माथुर ने बताया कि बुकिंग रद कराने वाले पर्यटक कोरोना को इसकी वजह बता रहे हैं।

कोरोना के चलते बीते वर्ष भी कारोबार ठंडा रहा था। इस वर्ष कारोबारियों को उछाल की उम्मीद थी, बुकिंग भी उम्मीद के मुताबिक मिली थी, लेकिन अब बुकिंग रद होने से कारोबारी चिंतित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!