Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
विदेश

पूरे क्षेत्र से जुड़ी है फिलिस्तीन की सुरक्षा : ईरानी विदेश मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जनवरी 2024, सोमवार, तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि गाजा और वेस्ट बैंक की सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई है और ‘युद्ध समाधान नहीं है।’ अपने फ्रांसीसी समकक्ष कैथरीन कोलोना के साथ फोन पर यह टिप्पणी की। बातचीत के दौरान, अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि इजऱाइल-हमास संघर्ष के विस्तार को रोकने और क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका चुनौतियों की जड़ों पर जिम्मेदारी से ध्यान देना और उन्हें हल करने के लिए प्रतिबद्ध होना है।

अमेरिकी तुष्टिकरण के तहत फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायल के कब्जे को क्षेत्रीय अस्थिरता के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए, अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि इन मूल कारणों से आंखें मूंदना असंभव है, साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की। कोलोना ने अपनी ओर से क्षेत्र में तनाव बढऩे पर चिंता व्यक्त की और ईरान से संघर्ष के दायरे को बढऩे से रोकने में मदद करने का आह्वान किया।

उन्होंने दक्षिणपूर्वी ईरानी शहर करमान में हुए घातक आतंकवादी हमले की भी निंदा की, जिसमें 92 लोग मारे गए और 280 से अधिक अन्य घायल हो गए। दोनों पक्ष आपसी सम्मान पर आधारित माहौल में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार में आने वाली बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए अपने राजनयिक परामर्श और संपर्क जारी रखने के महत्व पर भी सहमत हुए।

इजऱाइल 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा पट्टी में हमास के साथ लड़ रहा है, जब फिलिस्तीनी गुट ने दक्षिणी इजऱाइल पर एक हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इजरायली सेना ने अपने सैन्य अभियानों में अब तक 22,722 फिलिस्तीनियों को मार डाला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!