Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज ने भारत के प्रधानमंत्री का किया धन्‍यवाद, कहा – “वो भारत से मजबूत रिश्‍ते चाहते हैं”

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2061-9022, मंगलवार, श्रीनगर। पाकिस्‍तान के नवनियुक्‍त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानत्री नरेन्‍द्र मोदी को उनके द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश के बदले में धन्‍यवाद कहा है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि वो भारत के साथ शांतिपूर्ण और मजबूत संबंध बनाने के इच्‍छुक हैं। उन्‍होंने ये भी कहा है कि वो भारत के साथ जम्‍मू कश्‍मीर समेत सभी मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं। शहबाज ने कहा कि पाकिस्‍तान ने भी आतंकवाद की आग में काफी कुछ खोया है अब वो शांति स्‍थापित करना चाहता है।

बविदित रहे कि पीएमएल-एन के अध्‍यक्ष शहबाज शरीफ को सोमवार को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति शहबाज शरीफ को देश के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद अपने पहले संबोधन में उन्‍होंने भारत के साथ रिश्‍ते सुधारने के साथ-साथ कश्‍मीर का राग भी अलापा था। उन्‍होंने कहा था कि शरीफ सरकार में भारत के साथ रिश्‍ते बेहतर रहे हैं। 

उनके पीएम बनने पर भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें बधाई देते हुए ट्वीट किया था कि शहबाज शरीफ को पाकिस्‍तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। भारत समूचे क्षेत्र में शांति स्थि‍रता चाहता है। साथ ही पूरा क्षेत्र आतंक मुक्‍त हो ये भारत की प्राथमिकता है। इसलिए हमारी प्राथमिकता में आर्थिक विकास की चुनौतियां और  और अपने लोगों का उत्‍थान सुनिश्चित करना है। 

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान में चले लंबे सियासी गतिरोध के बाद शहबाज के हाथों में सत्‍ता आई है। शहबाज शरीफ पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई है। उन्‍होंने अपना राजनीतिक करियर पंजाब असेंबली से शुरू किया था। इसके बाद वो पंजाब के सीएम भी रहे। राजनीति में आने से पहले वो एक व्‍यवसायी थे। उनका एक बेटा हमजा राजनीति में उनका साथ देता है तो दूसरा बेटा उनका व्‍यवसाय संभालता है। शहबाज पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए। परवेज मुशर्रफ द्वारा नवाज को देश निकाला दिए जाने के समय शहबाज भी नवाज के साथ सऊदी अरब चले गए थे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!