Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंविदेश

आर्यना ने अफगानिस्तान को भारत की ओर से मिलने वाली मदद के लिए ‘शुक्रिया’ कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताते हुए वहां की पाप स्‍टार आर्यना सईद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वे पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में कटौती करें। साथ ही आर्यना ने अफगानिस्तान को भारत की ओर से मिलने वाली मदद के लिए ‘शुक्रिया’ कहा। उन्होंने देश से विदेशी सैनिकों की अचानक वापसी को लेकर दुख जताया।

पाप स्टार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को दी जा रही आर्थिक मदद को रोकने की मांग करते हुए कहा,’ इन्हें (तालिबान) पाकिस्तान द्वारा निर्देश दिया जा रहा है उनके बेस पाकिस्तान में हैं जहां उन्हें ट्रेनिंग मिली। मैं उम्मीद करती हूं की सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को मिलने वाले फंड को कम किया जाना चाहिए ताकि वे तालिबान की मदद न कर सकें।’

अफगानिस्तान की महिलाओं की भविष्य को लेकर जताई चिंता 

आर्यना ने कहा, ‘मैं उन महिलाओं के लिए चिंतित हूं जो घरों के भीतर फंस जाएंगी और वे अपने मूल अधिकारों से वंचित हो जाएंगी। उनका अकेेले बाहर जाना या फिर स्कूल जाना पूरी तरह रुक जाएगा। यदि अफगानिस्तान की कमान तालिबान के हाथ में रह गई तो वहां की महिलाओं का अब कोई भविष्य नहीं रह जाएगा।’ आर्यना ने कहा, ‘मैं देश से अभी बाहर हूं और इसलिए ठीक लगा रहा लेकिन वहां फंसे लाखों लोगों के लिए दुखी हूं विशेषकर अफगानी महिलाएं।’ तालिबान की वापसी के बाद आर्यना अमेरिकी फ्लाइट के जरिए काबुल से निकलने में सफल रहीं।

विदेशी सैनिकों की वापसी से निराश हैं पाप स्टार 

अफगानिस्तान की पाप स्‍टार आर्यना सईद ने मंगलवार को एएनआइ से बातचीत में कहा,’ सुपर पावर देशों ने अफगानिस्तान में आने का मकसद अलकायदा और तालिबान से छुटकारा पाना बताया था।

20 साल वहां रहने और लाखों डॉलर खर्च करने, सैनिकों की जान गंवाने के बाद अचानक उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया, यह चौंकाने वाला है।’ आर्यना ने आगे कहा, ‘उन्हें पाकिस्तान द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं, उनके ठिकाने पाकिस्तान में हैं जहां उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। मुझे उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अपने फंड में कटौती करेगा और पाकिस्तान को फंड नहीं देगा ताकि तालिबान को फंड करने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसा न हो।’

पाप स्‍टार आर्यना ने आगे कहा, ‘सालों से अब तक हमने ऐसे वीडियो और सबूत देखे हैं कि तालिबान को सशक्त बनाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। मैं उम्मीद करती हूं कि पाकिस्तान अब अफगानिस्तान की राजनीति में और दखल नहीं देगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!