Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्ड

तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार आए पाकिस्तानी वापस लौटने को तैयार नहीं

पाकिस्तान से तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार आए 50 सदस्यीय दल के सदस्य अब वापस लौटने को तैयार नहीं हैं। वे कहते हैं कि ‘भारत में भीख मांग लेंगे, मेहनत मजदृरी करेंगे, लेकिन बहू-बेटियों को लेकर वहां नहीं जाएंगे।’ भारत में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से पाकिस्तान में रह रहे हिंदु परिवारों में उम्मीद जगी है।

हैदराबाद (सिंध) से आए 50 सदस्यीय दल में शामिल लक्ष्मण पहले तो मीडिया से बातचीत को तैयार ही नहीं होते। किसी तरह फोटो न खींचने की शर्त पर वह बात करने पर राजी हो जाते हैं। वह बताते हैं कि वे लोग तीन फरवरी को बाघा बॉर्डर से होकर भारत पहुंचे। उन्होंने बताया वे 15 फरवरी को हरिद्वार पहुंचे। यहां वह एक आश्रम में ठहरे हुए हैं।

पाकिस्तान के हालात पर चर्चा चली तो लक्ष्मण ने बताया कि उनका गांव हैदराबाद के पास है। वहां केले का व्यवसाय करते हैं, साथ ही ट्रांसपोर्ट का भी कारोबार है। वहां के हालात पर वह कहते हैं कि इमरान के कार्यकाल में कट्टरवादियों के हमले बढ़े हैं। परिवार की महिलाओं को बाजार में बेइज्जत किया जाता है। बहू-बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। स्थानीय प्रशासन और सरकार से किसी तरह की मदद की उम्मीद नहीं की जा सकती।

वह बताते हैं कि वर्ष 2011 से सिंध से 201 परिवार भारत आ चुके हैं, जो वापस लौटने को तैयार नहीं हैं। इन्हीं में से एक रिश्तेदार ने उन्हें भारत आने की सलाह दी। ये परिवार दिल्ली की बस्तियों में रह रहे हैं। लक्ष्मण के अनुसार वे अपने इन्हीं रिश्तेदारों की मदद से नागरिकता के लिए आवेदन करेंगे। लक्ष्मण ने कहा कि अब वे किसी भी हाल में पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हालांकि, वह कहते हैं कि माता-पिता वहीं हैं, उनकी चिंता भी सता रही है।

हिंदुओं की जमीन-जायदाद न खरीदें

लक्ष्मण ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद सिंध में कई स्थानों पर कट्टपंथियों ने खुले तौर पर एलान कर रखा है कि कोई भी हिंदुओं की जायदाद न खरीदे। वीजा लेने के लिए भी वे जमीन-जायदाद नहीं बेच रहे। इससे पाकिस्तानी अधिकारियों को किसी तरह का संदेह नहीं होता।

पाक हिंदुओं ने किया सीएए का स्वागत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 212 हिंदुओं का जत्था हरिद्वार की यात्रा पर आया है। उन्होंने भारत में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने का स्वागत किया। कहा कि सीएए लागू होने से पाकिस्तान से भारत आने वाले लाखों शरणार्थियों को संजीवनी मिल गई है। श्रद्धालुओं का यह जत्था 30 जनवरी को अटारी बार्डर से भारत आया था। 15 फरवरी को जत्था धर्मनगरी पहुंचा और 19 फरवरी को पाकिस्तान लौट जाएगा।

  • सचानंद कुकरेजा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए लागू कर पाक शरणार्थियों को नया जीवन देने का काम किया है। इससे पाक शरणार्थी अब भारत में हमेशा के लिए बस सकेंगे। इससे उन्हें अब सड़कों पर जीवन-यापन नहीं करना पड़ेगा।
  • निक्की छाबड़ि‍या का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान में भी काफी चर्चित हैं। इससे पहले के प्रधानमंत्री को सिर्फ राजनीतिक लोग ही जानते थे। पाक शरणार्थियों के लिए उन्होंने एक अच्छा कदम उठाया है, जो वाकई काबिलेतारीफ है।
  • राजकुमार तलरेजा का कहना है कि पाकिस्तान में हमें कोई तकलीफ नहीं है। हमारा सियासत से भी कोई मतलब नहीं है। हम धार्मिक यात्रा पर भारत आए हैं। हालांकि भारत सरकार की ओर से लाए गए कानून से लाखों पाक शरणार्थियों को फायदा होगा।
  • सुदामचंद का कहना है कि  दोनों देशों के बीच दूरियां खत्म होकर फिर से अच्छे ताल्लुकात हों। इसलिए वह मां गंगा से प्रार्थना करते हैं। वह दोनों मुल्कों के बीच आपसी सौहार्द बने रहने का संदेश देने के लिए आए हैं।
  • नरेंद्र शदाणी का कहना है कि धारा 370 से हमें कोई मतलब नहीं है, भारत सरकार अपने लिए कार्य करती है और पाकिस्तान सरकार उनके लिए कार्य करती है, पर सीएए से पाक शरार्णियों की हालत सुधरेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है।
  • सीमा सहतिया का कहना है कि दूसरी बार हरिद्वार आई हूं। हिंदुस्तान आकर बहुत अच्छा लगता है। भारत और पाकिस्तान के बीच कड़वाहट दूर हो, इसकी प्रार्थना करके वह अपने वतन वापस लौटेंगी। ताकि वो आसानी से हमेशा भारत आती और जाती रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!