Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह शांति कायम रखना चाहते है

प्रधान मंत्री इमरान खान ने क्षेत्रीय शांति का आह्वान किया और जोर देकर कहा कि दक्षिण एशिया में शांति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध (Friendly Relations) महत्वपूर्ण हैं। पाकिस्तानी पेपर डॉन के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने गुरुवार को दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और मध्य एशिया में शांति और विकास पर Margalla Dialogue 2019 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘एक दूसरे से लड़ने के बजाय, हम एक साथ [पाकिस्तान और भारत] गरीबी, जलवायु परिवर्तन और भुखमरी की चुनौतियों से लड़ सकते हैं।’

डॉन के मुताबिक, इस दौरान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत पर हमला किया और कश्मीर का भी जिक्र उनके द्वारा किया गया। हालांकि, इस बार भी उन्होंने अंत में पूरी दुनिया को परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दी कि भारत की वजह से इस क्षेत्र में एक बहुत ही गंभीर स्थिति विकसित हो रही है और कहा, ‘यह वह समय है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसमें कदम उठाना चाहिए, अन्यथा परिणाम पूरी दुनिया को प्रभावित करेंगे।’

उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में वह नफरत की विचारधारा को बढ़ावा दे रहा है। इमरान खान ने कहा कि इस कारण पाकिस्तान भी खतरे के क्षेत्र से बाहर नहीं है। हालांकि, इस संवाद में भी उनके द्वारा कश्मीर लोगों के मानवाधिकारों का जिक्र किया।

पाकिस्तान किसी और की लड़ाई नहीं लड़ेगा

वहीं, ईरान-सऊदी अरब और ईरान-अमेरिका संघर्षों की बात करते हुए, प्रधान मंत्री इमरान ने कहा कि पाकिस्तान किसी अन्य देश की लड़ाई नहीं लड़ेगा। प्रधान मंत्री खान ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी अन्य देश के युद्ध के लिए किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगा, बल्कि एक सुलहकर्ता की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने पिछले चार दशकों की अपनी विदेश नीति से सबक सीखा है और हम किसी और की लड़ाई नहीं लड़ेंगे।’

बता दें कि पाकिस्तान और भारत के बीच फरवरी 2019 से ही तनाव बरकरार है। पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों की जान लेने वाला 14 फरवरी को हुआ चरमपंथी हमला दिल दहला देने वाला था। इस हमले के कुछ ही घंटों में पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लेते हुए बालाकोट पर हमला कर दिया। 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान में अंदर घुसकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में स्थित जैश के आतंकी शिविर पर बम बरसाए थे।

हालांकि, यह तनाव कम होता कि इससे पहले भारत ने जम्मू-कश्मीर से Article 370 को हटा दिया गया। इसका सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के गलत मंसूबों को हुआ। जिस कारण पाकिस्तान ने भारत के इस फैसला का विरोध दुनिया भर के मंच पर किया। हालांकि, वो अपने झूठ को ज्यादा नहीं चला पाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!