Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

पाकिस्‍तान की नापाक हरकत : सीमा पार से फिर ड्रोन ने की घुसपैठ, एक को बीएसएफ ने गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, तरनतारन। पाकिेस्‍तान अपनी हरकतों से बाज नहीं हा रहा है और अपनी नापाक कोशिशें नहीं रोक रहा है। पंजाब में एक बार फिर पाकिस्‍तानी ड्रोन क घुसपैठ हुई है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर से एक साथ दो ड्रोन देखे गए।

खेमकरण क्षेत्र में दो पाकिस्‍तानी ड्रोन देखे गए। बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर एक ड्रोन को गिरा दिया। पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जाता है कि बीएसएफ के जवानों ने करीब 50 राउंड फायर किए। सर्च आभियान में बीएसएफ के जवानों के साथ पंजाब पुलिस के जवान भी जुटे हुए हैं।

बीती रात को ही बीएसएफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्‍तान की ओर से घुसपैठ या ड्रोन भेजने की हरकत हो सकती है। इसके बाद पूरे इलाके में चौकसी बड़ा दी गई।

शनिवार को सुबह के समय राजोके पोस्ट के पास सीमा पार से पाकिस्‍तान की ओर से एक साथ दो ड्रोन भारतीय सीमा में घुसते देखे गए। आसपास के ग्रामीण भी रात से ही चौकस थे और उन्‍होंने बीएसएफ के जवानों को इस बारे में  सूचना दी।

इसके बाद बीएफएफ के जवानों ने दोनों पाकिस्‍तानी ड्रोन पर फायरिंग की। बताया जाता है कि बीएसएफ के जवानों ने करीब 50 राउंड फायर किए और इस दौरान एक ड्रोन को गिराने में कामयाबी प्राप्त की।

हालांकि अभी तक ड्रोन गिराने की अधिकृत पुष्टि नहीं हुईं।बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवानों ने सर्च आभियान शुरू कर दिया है। भिखिविंड के डीसीपी लखबीर सिंह संधू ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अभी सर्च आभियान जारी है।

बीएफएफ के सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार की रात को ही हरकतें महसूस की गई थी और एक बजे के करीब ड्रोन की आवाज महसूस हुईं थीं। इसके बाद बीएफएफ के जवानों ने सुबह चार बजे से ही सर्च आभियान शुरू कर दिया था।

बता दें कि कि पाकिस्‍तान की ओर से पंजाब में ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ के साथ भारी संख्या में हथियार व गोलात-बारूद भेजने का गृह विभाग ने पहले ही अलर्ट कर रखा है। राज्य के विभिन्न इलाकों में कई आतंकी भी काबू किए हैं।

इन आतंकियों ने खुलासा किया था कि पंजाब को दहलाने की साजिश रची गई है और इसके लिए पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आइएसआद सक्रिय है।

 पुलिस द्वारा थाना खालडा के गांव राजोके की घेराबंदी कर दी गई है। गांव पत्ती पलो, लाखना, मद्दर मथुरा भागी, वा तारा सिंह में भी बीएसएफ ने अलर्ट किया हुआ है। पूरे क्षेत्र को पंजाब पुलिस के जवानों के साथ बीएसएफ के जवान खंगाल रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!