Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

भारत के खिलाफ फिर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में पाकिस्तान

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, पुंछ। भारत के खिलाफ पाकिस्तान फिर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। वह पुंछ जिले की सीमा के उस पार बड़ी संख्या में हथियार व सेना के अतिरिक्त जवानों को तैनात कर रहा है। वहां के गांवों को खाली कराया जा रहा है। पाकिस्तानी सैनिक की हरकत उनके नापाक इरादे की ओर संकेत कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के खड़ी करमाड़ा और देगवार सेक्टर के उस पार पाकिस्तानी इलाके के तोली पीर में कई दिन से पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से काफी हलचल देखी जा रही है। वह नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना का जमावड़ा और आधुनिक हथियार इकट्ठे कर रहा है। इस काम में हेलीकाप्टर और बुलेटप्रूफ गाड़ियों की सहायता ली जा रही है। तोली पीर इलाके के नजदीकी गांव से गांववासियों को जबरन निकाल कर गांव को खाली करवाया गया है। गांववासियों को तहसील बाग में भेज दिया गया है। तोली पीर इलाके में पाकिस्तानी सैनिक हरकत में हैं।

जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में स्थानीय लोगों को बताया गया था कि पाकिस्तानी सेना और अन्य किसी मित्र देश की सेना का साझा युद्धाभ्यास होगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद इलाके को सैन्य छावनी में बदल दिया गया और लोगों को इलाका खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए। जो लोग वहां से नहीं निकले, उन्हें जबरन निकाल कर तहसील बाग में भेज दिया गया। जब तक नए आदेश नहीं जारी होते, तब तक लोगों को तोली पीर इलाके में जाने की इजाजत नहीं है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों के साथ चीन की सेना भी तैनात है, जो किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। सीमा पर बढ़ती हलचल को देखकर भारतीय सेना के जवानों ने भी चौकसी पहले से अधिक बढ़ा दी है।

इसी साल 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर पर बातचीत हुई थी, जिसमें संघर्ष विराम पर हुए समझौते पर अमल करने की सहमति बनी थी। तब से अब तक एलओसी पर खामोशी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो बार फार्यंरग हो चुकी है। अब पाकिस्तान की संदिग्ध हरकत से आशंका है कि एलओसी पर फिर तनाव बढ़ सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!