Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बोकारो से चार ऑक्सीजन टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुँची लखनऊ

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2021, सोमवार, लखनऊ। ऑक्सीजन की किल्लत के बीच सोमवार को एक उस समय राहत मिली जब बोकारो से चली एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ आ गई। बोकारो से चार ऑक्सीजन टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ पहुंची। हर एक टैंकर में 15 हजार लीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन हैं। चारो टैंकरों को जीपीएस लगाकर अलग  लग गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

लखनऊ की यह दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार दोपहर 1:40 बजे रवाना हुई थी। गया के रास्ते यह वाराणसी होते हुए लखनऊ की ओर बढ़ चली। इस बार वाराणसी में ऑक्सीजन टैंकर को नही हटाया गया। इसलिए केवल लोको पायलट और गार्ड को बदलने के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। डीआरएम संजय त्रिपाठी जहाँ पल पल ऑक्सीजन एक्सप्रेस की जानकारी लेते रहे। वही एडीआरएम आपरेशन अश्विनी श्रीवास्तव ने कन्ट्रोल रूम की कमान संभाली। सुबह 6:40 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ पहुंच चुकी थी।ऑक्सीजन एक्सप्रेस को वाराणसी से लोको पायलट संजय राम लेकर लखनऊ पहुंचे। यहां से लोको पायलट संजीव कुमार व अवनीश कुमार ने उसकी शंटिंग की। चार में से पहला टैंकर सुबह 7:45 बजे उतारकर बरेली के लिए रवाना किया गया। दूसरा टैंकर झांसी, तीसरा लखनऊ के सरोजनीनगर प्लांट और चौथा टैंकर बाराबंकी भेजा गया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर रैक पहुंचने के बाद सभी टैंकरों में जीपीएस लगाकर उनको रवाना किया गया गया।हर टैंकर की निगरानी लोक भवन से की गई। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी मंगलवार सुबह तक लखनऊ आ जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!