Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

“सरकार को सेना भर्ती नीति को वापस ले लेना चाहिए तभी देश में होगी शांति”: ओवैसी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2022, शनिवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही घोषित नई सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर हमला बोला है।योजना का विरोध करते हुए आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख ने इसे एक ‘गलत निर्णय’ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को सेना भर्ती नीति को वापस ले लेना चाहिए, तभी देश में शांति होगी।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा अग्निपथ योजना सरकार द्वारा लिया गया बिल्कुल गलत फैसला है और यह देश के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सोचती है कि हमारे नौसेना अधिकारी और सैनिक संविदा कर्मचारी हैं, लेकिन उनका पेशा सम्मानजनक है।

एआइएमआइएम नेता ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसले से युवा सड़कों पर उतर आए हैं। ओवैसी ने कहा, “जिस तरह से पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को रद्द किया, उन्हें देश की सुरक्षा और युवाओं के लिए अग्निपथ योजना का फैसला वापस लेना ही होगा। 

सरकार द्वारा 14 जून को सशस्त्र बलों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव लाने के प्रयास में अग्निपथ योजना शुरू की गई थी। नई सैन्य भर्ती योजना को विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं केंद्र ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में बदलाव लाने का फैसला किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ 20 जून को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर संयुक्त आंदोलन किया जाएगा।

सशस्त्र बलों में नई भर्ती योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और आंदोलनकारी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कुछ जगहों पर, विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए क्योंकि ट्रेनों में आग लगा दी गई। तेलंगाना के सिकंदराबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे के अनुसार, अग्निपथ योजना के विरोध में अब तक 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!