Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल में भी कूदने का किया एलान, कहा : ‘मैं बंगाल का चुनाव भी लड़ूँगा, क्या करेगा कोई ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवम्बर 2020, बुधवार। बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। सीमांचल में मिली इस जीत से ओवैसी के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल में भी कूदने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमला बोला है, जो उन्‍हें बिहार चुनाव से पहले भाजपा की ‘बी’ टीम कह रही थी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी 75 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, वहीं भाजपा के खाते में 74 सीटें आई हैं।

ओवैसी ने बताया, ‘अब हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल और उत्‍तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। एक राजनीतिक पार्टी होने के नाते ये हमारा अधिकार है कि हम देश के किसी भी राज्‍य में चुनाव लड़ सकते हैं। हमारी पार्टी को इस अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता है।’ साथ ही उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों को यह न सोचने की सलाह दी कि धर्मनिरपेक्षता उनके कारण जीवित है।

ओवैसी ने अपनी पार्टी की जीत का श्रेय सीमांचल की जनता को दिया। ओवैसी ने कहा कि हमारी राज्‍य की इकाई को इस जीत का पूरा श्रेय जाता है। महागठबंधन के आरोपों का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर बिहार में उनकी वजह से महागठबंधन को नुकसान हुआ है, तो फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्यों हार हुई? वहां तो हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही थी।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली हैं। इस तरह एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि, भी कुछ सीटों पर आधिकारिक तौर पर नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!