Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डखेल-जगतनैनीताल

निवर्तमान मेयर नगर निगम डॉ० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023 का किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 दिसम्बर 2023, गुरूवार, हल्द्वानी। जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर नगर निगम डॉ० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने गुरूवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023 का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि दस दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ, 2023 के अंतर्गत अण्डर-14,17 एवं अण्डर-21 बालक/बालिकाओं की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

निवर्तमान मेयर नगर निगम डॉ० रौतेला ने प्रतियोगिता में सफल रहें प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें देते कहा कि इस खेल महाकुम्भ का मुख्य उद्देश्य जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें उचित मंच व स्थान उपलब्ध कराना है ताकि वह अपनी खेल प्रतिभाओं का अच्छी तरह से प्रदर्शन कर सके तथा खेल के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल करने के साथ राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खेलने से हम जहाँ तनाव मुक्त होते हैं तो हम वहीं अपने जीवन मे अनुशासन भी सीखते हैं उन्होंने कहा कि आज के दौर में खिलाड़ियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरा कैरियर भी नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सपने बड़े-बडे़ देखने चाहिए और उन सपनों को साकार करने के लिए आपने लक्ष्य को एक विजन एवं संकल्प के साथ अपने जीवन में परिवर्तित भी करना होगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने जनपद के सभी खिलाडियों का स्वागत करते हुए कहा कि इसी प्रकार खिलाड़ी अपना बेहतर प्रर्दशन दिखाकर राष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता हैं जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। खेल हमारे अदंर के अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और टीम भावना के गुणों को बढ़ावा देते हैं। एक टीम के कप्तान को सभी खिलाड़ियों की योग्यता को समझना पड़ता है, तभी टीम खेल भावना से कार्य करती है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक खेल रश्किा सिद्धकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वंदना क्वीरा के साथ समस्त खेल प्रतिभागी उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!