Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

Early Marriage & Early Pregnancy टॉपिक पर बालिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग और रूम टू रीड संस्था का सराहनीय प्रयास

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग और रूम टू रीड संस्था के सहयोग से Early Marriage & Early Pregnancy टॉपिक पर जनपद के महिला शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेण्टर के माध्यम से जी.जी.आई.सी. अजबपुर, ब्रहमपूरी, रानीपोखरी और ऋषिकेश और जी.आई.सी. सेलाकुई, पटेलनगर एवं बुल्लावाला की बालिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक आयोजन किया गया। महिला कल्याण अधिकारी, सरोज ध्यानी द्वारा बालिकाओं को कम उम्र में शादी होने के खतरों के बारे में जानकारी दी गयी। बालिकाओं को बताया गया की लड़कियों की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण उनकी जल्दी शादी और जल्दी बच्चे को माना गया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि नवजात शिशु की मृत्यु, उन नवजात की होती है, जिनकी माँ की उम्र 20 वर्ष से कम होती है, तो कहीं न कहीं हम अपने राज्य के मातृ मृत्यु दर (MMR) एवं शिशु मृत्यु दर (IMR) को बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभा रहे है, जो कि हमें नहीं करना है।

बालिकाओं की जल्दी शादी और बच्चा पैदा करने से “साइकिल ऑफ़ पावर्टी” में वृद्धि होती है, जिससे कुपोषण का दुष्चक्र भी बना रहता है। वन स्टॉप सेण्टर की माया नेगी के द्वारा बालिकाओं को जल्दी शादी करने के पश्चात शिक्षा के अधिकार से वंचित होने की जानकारी दी गयी। बालिकाओं अपनी शिक्षा को पूरी नहीं कर पाती है, उनके कन्धों पर घर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और वह समाज में लिंग भेदभाव का भी शिकारी होने लगती है। साथ सभी बालिकाओं को वन स्टॉप सेण्टर दी जाने वाली सुविधाओं, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जिसमे राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि की जानकारी के साथ-साथ, उनके अधिकारों व कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सरोज ध्यानी, माया नेगी, रेखा भंडारी, नैना डोबरियाल व संगीता उपाध्याय उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!