Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने के कारण हुई मौतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश जारी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने के कारण हुई मौतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच कमेटी की अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी (गृह) करेंगे। इसके अलावा एडीजीपी जम्मू और डिवीजनल कमिश्नर जम्मू भी इसके सदस्य होंगे। यही नहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 10 लाख रुपए जबकि घायलों को 2 लाख रुपये देने का एलान भी किया है। 

कटड़ा ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉक्टर गोपाल दत्त ने अब तक भगदड़ में 12 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वालों में अधिकतर श्रद्धालु दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से है। मरने वालों में जम्मू का भी एक श्रद्धालु शामिल है। वहीं घायलों की संख्या भी 20 से अधिक है। घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल कटड़ा मेंं किया जा रहा है। यह घटड़ा आज शनिवार तड़के 2.30 बजे के करीब घटी। भगदड़ मचने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है परंतु सूत्रों का कहना है कि गेट नंबर 3 के बाहर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। नववर्ष पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।  फिलहाल यात्रा को कटड़ा से रोक दिया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंदत्री अमित शाह को भी दी। गृह मंत्री अमित शाह से बात करने केे उपरांत उपराज्यपाल ने भगदड़ मचने के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक शख्स के परिवार को PMNRF की तरफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय मदद और सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!