Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हादसे की जाँच के आदेश, 4 – 4 लाख मुआवजे की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात हादसे में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। जिला प्रशासन ने इस हादसे में मृतक आश्रितों को जिला प्रशासन ने चार-चार लाख रुपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा करने के साथ घायलों के निशुल्क इलाज की भी व्यवस्था की है। इसके साथ ही कुंआ में एसडीआरएफ की टीमें अभी भी शवों की तलाश में हैं।

कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि कुशीनगर के नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात स्लैप से ढका पुराना कुआं पर हो रहे पूजा-पाठ के दौरान वहां पर बच्चे और महिलाएं बैठे हुए थे। इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया। 13 लोगों की मौत हुई है और तीन लोगों की हालत गंभीर है। प्रत्येक मृतक के परिवार के लोगों को चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कुशीनगर हादसे के मृतकों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपया और घायलों को 50-50 हजार की सहायता पीएम रिलीफ फंड से दी जाएगी। जिला प्रशासन से मृतकों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपया तथा घायलों को 50-50 हजार की सहायता मिलेगी। राषट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

ADG गोरखपुर जोन अखिल कुमार भी कुशीनगर में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर राहत कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीमों का कुंआ में तलाशी अभियान जारी है। मृतकों में महिलाओं के साथ बालक व बालिकाएं भी हैं। घटना के समय सभी लोग एक परिवार में हल्दी की रस्म के उत्सव में चल रहा डांस देख रहे थे। कई थानों की पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर घायलों व शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा कुंए में दो-ढाई फीट तक पानी था। एक के ऊपर एक गिरने से हादसा गंभीर हो गया।

नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र का गुरुवार को विवाह है। वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में स्थित कुआं पर मटकोड़ करने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी गए थे। इसके बाद कुआं पर बने स्लैब पर खड़े होकर डांस देखने लगे। इस बीच स्लैब टूटकर कुएं में गिर पड़ा, जिससे उस पर सवार बच्चे समेत महिलाएं कुएं में गिरकर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सब लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सबको बाहर निकाला। इसमें डेढ़ घंटे लग गए और तब तक काफी देर हो चुकी थी। 11 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उधर कोटवा सीएचसी में भर्ती दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया।

सीएमएस डाo एस.के. वर्मा ने बताया कि पांच से 25 वर्ष के 11 लोगों सहित दो महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। DM एस राजलिंगम व एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि इस लोमहर्षक घटना से सभी स्तब्ध हैं। जांच कराई जा रही है।

मृतकों के नाम

  • पूजा पुत्री बलवंत यादव 19 वर्ष, निवासी नौरंगिया स्कूल टोला।
  • पूजा पुत्री राम बहाली चौरसिया 20 वर्ष
  • शशि कला पुत्री मदन चौरसिया 15 वर्ष
  • शकुंतला देवी पत्नी भोला चौरसिया 35 वर्ष
  • मीरा पुत्री सुभग विश्वकर्मा 25 वर्ष
  • परी पुत्री राजेश चौरसिया 14 वर्ष
  • ज्योति पुत्री रामबली चौरसिया 15 वर्ष
  • राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 16 वर्ष
  • सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 8 वर्ष
  • आरती पुत्री इंद्रजीत चौरसिया 15 वर्ष
  • मोनू पुत्री सरवन 15 वर्ष
  • वृंदा पुत्री मंगरू 15 वर्ष

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!