Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

राज्यसभा में बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आखिरी हफ्ता सोमवार से शुरू हो गया है। सोमवार को राज्यसभा में महंगाई को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी दल महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे। चर्चा की इजाजत नहीं मिलने पर हंगामा और ज्यादा हो गया। राज्यसभा की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

विपक्षी दलों ने राज्यसभा में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी। विपक्ष के कई सांसदों ने बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को चर्चा के लिए नोटिस भी दिया था। हालांकि, नायडू ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया। इसके चलते विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। बढ़ते हंगामे को देख राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। बता दें कि देश में बीते कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्षी दल सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को इस सप्ताह संसद में पेश करने के लिए सदन में नियम 168 के तहत नोटिस दिया। वहीं, कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश होंगे। सरकार राज्यसभा में सात महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। इनमें से तीन को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। राज्यसभा में पेश किए जाने वाले विधेयकों में लोकसभा से पारित त्रिपुरा से संबंधित संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 और दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 शामिल हैं। इसके अलावा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, कास्ट एकाउंटेंट्स, वर्क्स एकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) विधेयक 2021 को भी उच्च सदन में पेश किया जाएगा।

विदित रहे कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण का आखिरी हफ्ता आज से शुरू हो गया है। दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू हुआ था जो 8 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 11 फरवरी तक चला था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!