Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
ताज़ा खबरेंदेश

संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष लगातार सरकार पर बोल रहा हमला, राज्‍य सभा की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक स्‍थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र लगातार विपक्ष द्वारा बाधित किया जा रहा है। विपक्ष लगातार अपने निलंबित 12 सांसदों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। संसद में भी शोर-शराबा जारी है। यही वजह है कि किसी भी दिन संसद में शीतकालीन सत्र बिना रुके नहीं चल पा रहा है। सोमवार को भी सदन में नगालैंड के मुद्दे पर विपक्ष का शोर-शराबा देखने को मिला था। अब विपक्ष इस  मांग पर अड़ा है कि इस पर सरकार को गलती माननी चाहिए। बता दें कि इस पूरी घटना पर सोमवार को सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया था। 

सदन में हो रहे शोर-शराबे को देखते हुए भाजपा की आज पार्लियामेंटरी मीट भी हुई है। इसका मकसद सदन की कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सांसदों को मर्यादित बयानबाजी करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। मंगलवार को भी संसद में शोर-शराबे के पूरे आसार है। कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने लोकसभा में नोटिस देकर अरुणाचल प्रदेश  में सीमा के निकट चीन द्वारा गांव बसाने पर बहस करने की मांग की है। 

शोर-शराबे के बीच राज्‍य सभा की कार्रवाई दोपहर दो बजे के लिए स्‍थगित 

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि यदि निलंबित सांसद माफी मांगते हैं तो उनके निलंबन पर दोबारा विचार किया जा सकता है। हालांकि विपक्ष इस मांग को पहले ही ठुकरा चुका है। 

अधीर रंजन चौधरी ने नगालैंड की घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा सदन में दिए गए बयान को हवा हवाई भाषण बताया हे। 

संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के पास विपक्ष के सांसद सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। ये सरकार के मुखिया पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। 

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है और केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विशेष कोटे से एक सांसद (सांसद) की विवेकाधीन शक्ति को हटाने की मांग की है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सांसद अगाथा संगमा ने अफस्पा को खत्म करने की मांग को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एमएसपी अधिनियम की किसानों की मांग, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग पर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

सूत्रों के मुताबिक आरएस आज से पूरे संसद सत्र का बहिष्कार करेगी। वे संसद परिसर में गांधी प्रतिमा पर एक संक्षिप्त धरना देंगे और औपचारिक रूप से अपने निर्णय की घोषणा करेंगे। धान खरीद, 12 निलंबित सांसद और तेलंगाना से जुड़े अन्य मुद्दों पर टीआरसी ने ये फैसला लिया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!