Breaking News :
>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला
राजनैतिक-गतिविधियाँ

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि यह बिल भारतीय संविधान पर हमला है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने सरकार पर एक फिर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक भारतीय संविधान पर हमला है। जो भी इसका समर्थन करता है वह हमारे राष्ट्र की नींव को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि यह बिल लोकसभा में सोमवार को पास हो गया था। राज्यसभा यह बिल बुधवार को पेश हो सकता है। सदन में इसे लेकर काफी हंगामा हुआ, लेकिन सरकार ने इस बिल को पास करा लिया।

 भारत के बंटवारे की पुष्टि कर दी गई- प्रियंका 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसे लेकर सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने ने भी इसे लेकर दो ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि कल (सोमवार) आधी रात को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पारित करके भारत के बंटवारे की पुष्टि कर दी गई। हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए जान की बाजी लगाई थी। इसमें समानता का अधिकार और धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित किया गया था।’

सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे- प्रियंका 

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत और एकीकृत भारत के हमारे सपने हम सभी के हैं। हम अपने संविधान को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के लिए इस सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे और उस मूल आधार को खत्म नहीं होने देंगे, जिस पर हमारे देश का निर्माण हमारी सभी शक्तियों के साथ हुआ था।

महबूबा मुफ्ती ने बिल को असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण करार दिया

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि महबूबा जम्मू कश्मीर 5 अगस्त ( अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद) से हिरासत में हैं। उनकी जगह उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ट्वीट कर रहीं हैं। उन्होंने इस ट्वीट में कहा, ‘महबूबा मुफ्ती ने नागरिकता बिल को असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण करार दिया है। यह भारत के पोषित बहुलतावादी मूल्यों और लोकाचार के पतन को गति देगा। इसलिए पीडीपी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने राज्यसभा में इस बिल के खिलाफ मतदान करने के लिए पीडीपी के सांसद मीर मोहम्मद फैयाज को व्हिप जारी किया है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!