Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
आर्थिक गतिविधियाँ

ऑनलाइन खुलवाएं एसबीआई नेट बैंकिंग से FD अकाउंट,जानिये प्रोसेस

देश का सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए बैंकिग सुविधाओं को आसान बनाकर पेश करता रहा है। यह बैंक अपने सेविंग अकाउंट होल्डर ग्राहकों को बिना ब्रांच विजिट किये ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट खुलवाने की सुविधा दे रहा है। इससे अब ग्राहक एसबीआई नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

यही नहीं, ग्राहक एसबीआई नेट बैंकिंग सर्विस एक्टिवेट कराने के बाद ऑनलाइन ही अपना पैसा एसबीआई एफडी अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही वे अपने एसबीआई डिपॉजिट को ऑनलाइन ही रिन्यू या बंद करवा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि ऑनलाइन एसबीआई एफडी अकाउंट कैसे खुलवाया जा सकता है-

1. एसबीआई (SBI) की नेट बैंकिंग वेबसाइट पर जाकर अपना आईडी-पासवर्ड डालें और लॉग-इन करें।

2. फिक्स्ड डिपॉजिट ऑप्शन में e-TDR/e-STDR (FD) पर क्लिक करके प्रोसेस पर टैप करें। (यहां टीडीआर से मतलब टर्म डिपॉजिट और एसटीडीआर से मतलब स्पेशल टर्म डिपॉजिट से है।)

3. अब आप जिस प्रकार की एफडी खुलवाना चाहते हैं, उसे सलेक्ट करें और प्रोसीड पर क्लिक करें। अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है, तो उस अकाउंट पर ही क्लिक करें जिसका पैसा आपको ट्रांसफर करना है।

4. एफडी प्रिंसिपल वैल्यू का चयन करें और उसे फिर ‘अमाउंट’ कॉलम में भी भरें।

5. अब जमा की अवधि या मैच्योरिटी अवधि को चुनें।

6. अब आपके टर्म डिपॉजिट अकाउंट के लिए दिये गए विकल्पों में से मैच्योरिटी इंस्ट्रक्शन चुनें। जैसे ऑटो-रिन्यू प्रिंसिपल एंड इंटरेस्ट या ऑटो रिन्यू प्रिंसिपल एंड रि-पे इंटरेस्ट या रि-पे प्रिंसिपल एंड इंटरेस्ट।

7. टर्म एंड कंडीशंस को असेप्ट करें और प्रोसेस पूरी करके सबमिट कर दें। इस तरह आपका एफडी अकाउंट खुल जाएगा।

अब ग्राहक को स्क्रीन पर आपकी एफडी की जानकारी दिखाई देगी। आप ट्रांजेक्शन नंबर को नोट कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें या फिर इसे पीडीएफ में सेव कर लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!