Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डधार्मिकपर्यटनरुद्रप्रयाग

आनलाइन बुकिंग कराने वाले 13 हजार तीर्थयात्री ही प्रतिदिन कर सकेंगे केदारनाथ दर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023, रुद्रप्रयाग आनलाइन बुकिंग कराने वाले 13 हजार तीर्थयात्री ही केदारनाथ धाम में प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। दो हजार का स्लाट आफलाइन बुकिंग कराने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए रखा गया है। नई व्यवस्था के अनुसार प्रति घंटे 1200 तीर्थ यात्रियों को ही बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। बीते वर्ष तक दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। इससे वर्षा व बर्फबारी होने पर व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार टोकन व्यवस्था लागू की है। दर्शन के लिए प्रतिदिन 13 हजार तीर्थ यात्रियों की आनलाइन बुकिंग की जा रही है।

तीर्थ यात्रियों का सोनप्रयाग में क्यूआर कोड मशीन से होगा सत्यापन

आनलाइन पंजीकरण लेकर आए तीर्थ यात्रियों का सोनप्रयाग में क्यूआर कोड मशीन से सत्यापन होगा। इसके बाद ही उन्हें केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी। मंदिर में जाने से पहले तीर्थयात्री बेस कैंप के पास र्स्वगारोहणी कैंप स्थित स्लाट सिस्टम टोकन प्वाइंट पहुंचेंगे। यहां प्रति घंटे 1200 तीर्थ यात्रियों को टोकन दिया जाएगा। इसके बाद स्लाट पर्ची की मंदिर परिसर में लगी क्यूआर कोड स्कैन मशीन में जांच होगी और फिर तीर्थयात्री मंदिर में प्रवेश करेंगे।

 जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि पर्यटन मित्र तीर्थ यात्रियों को दर्शन से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। एक बार दर्शन करने के बाद संबंधित यात्री दोबारा मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रत्येक यात्री को दर्शन के बाद अपनी स्लाट पर्ची ड्राप बाक्स में डालनी होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!