Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्ड

प्याज के दाम निरंतर बढ़ने के कारण प्याज के भाव ने अपना शतक पूरा कर लिया

तकरीबन पिछले डेढ़ महीने से प्याज के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। मंडी के बाहर 110-120 रुपये किलो से दाम कम ही नहीं हो रहे हैं। आलम यह है कि जहां सेब पिछले कई महीने से 100 रुपये में दो किलो मिल रहा है, वहीं प्याज ने किचन का बजट बिगाड़ रखा है। बुधवार को मंडी से ही थोक भाव में प्याज 100 किलो बिका। ऐसे में फुटकर कारोबारियों के सामने भी महंगा प्याज बेचने की मजबूरी रही। उनका कहना है कि दिनभर घूमने पर 20-30 रुपये भी नहीं कमाएंगे तो हमें ही क्या मिलेगा। इसके अलावा मंडी से पहाड़ को जाने वाले प्याज के दाम भी बराबर हैं।

पिथौरागढ़ व हल्द्वानी में प्याज के दाम समान

हल्द्वानी मंडी में इन दिनों फुटकर दाम में 20 रुपये का उछाल आने से 120 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है। वहीं, पिथौरागढ़ में भी प्याज के दाम हल्द्वानी के समान ही बेचा जा रहा है। मंडी समिति के सचिव वीवीएस देव ने बताया कि हल्द्वानी मंडी के अलावा पहाड़ में प्याज पीलीभीत व खटीमा से भी जाता है। इससे प्याज के क्वालिटी में भी काफी अंतर होता है। ऐसे में सब्जी विक्रेता महंगा प्याज बेचकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

क्यों नहीं कम हो रहे दाम

मंडी समिति इंस्पेक्टर सौरभ डंगवाल ने बताया कि नासिक में प्याज के प्रभावित होने से पिछले डेढ़ माह से प्याज राजस्थान के अलवर से मंगाया जा रहा है। उत्पादन कम होने से प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। प्याज के दाम बढऩे के साथ ही आए दिन आवक में भी गिरावट हो रही है। जहां थोक व्यापारी सामान्य दिनों में रोजाना मंडी में पांच क्विंटल प्याज मंगाते थे, अब केवल 150 किलो ही मंगा रहे हैं।

स्टाल में 214 किलो बिका प्याज

मंडी सचिव वीवीएस देव ने बताया कि प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए मंडी में 10 दिसंबर से स्टाल लगाकर 70 रुपये किलो प्याज बेचा जा रहा है। ऐसे में बुधवार को लोगों की भीड़ पूरे दिन रही। जिसमें मंडी ने अभी तक सबसे अधिक 214 किलो प्याज बेचा है।

कुमाऊं में प्याज के दाम

पिछले सप्ताह                        अब

हल्द्वानी-          100             120

बागेश्वर-           100              100

पिथौरागढ़-         100             120

चम्पावत-           90               120

ऊधमसिंह नगर-  90               110

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!