Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्ड

अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला की मौत, एक युवक जख्मी

देहरादून। रायवाला बाजार में पुलिस प्रशासन की लचर ट्रैफिक व्यवस्था लोगों पर भारी पड़ रही है। रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में सड़क पार कर रही एक महिला  की मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप जख्मी हो गया। घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, देर शाम रायवाला बाजार निवासी बीना चौहान (45 वर्ष) पत्नी विनोद चौहान अपने घर जाने के लिए रायवाला जंक्शन के पास से हाइवे पार कर रही थी। इस दौरान वन वे के विपरीत रांग साइड से हाइवे पर आए एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला का पेट पर गहरी चोट आई और तेज रक्तस्राव होने लगा। इस बीच बाइक सवार मौके से भाग निकला।

कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं स्थानीय लोगों ने बुरी तरह घायल महिला को निर्मल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते चिकित्सकों ने उसे एम्स रैफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने बाइक सवार की पहचान की कोशिश में जुटी है। बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।

वहीं देर शाम जंक्शन के पास एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाला कार चालक घायल युवक को खुद ही एम्स ले गया। कार चालक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह सेवानिवृत्त फौजी है और फिलहाल हिमाचल पुलिस में कार्यरत है। वह हरिद्वार से पिंडदान करके हिमाचल वापस जा रहा था, इस दौरान रायवाला में हादसा हो गया। घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना रायवाला की पुलिस ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।

ट्रैफिक सिस्टम पड़ रहा भारी 

रायवाला बाजार के पास हाइवे पर पुलिस द्वारा बनाया गता ट्रैफिक सिस्टम लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। पुलिस ने अधूरे बने हाइवे पर ट्रैफिक की आवाजाही शुरू कराई हुई है। बाजार क्षेत्र में वन वे सिस्टम भी बनाया हुआ है, लेकिन इस सिस्टम का न तो लोग पूरी तरह पालन कर रहे हैं और न ही पुलिस इसका अनुपालन करा पा रही है। वाहन चालक खस्ताहाल सड़क से बचने के लिए कहीं से भी वाहन निकाल कर ले जाते हैं। कच्ची सड़क पर वाहनों के दौड़ने से धूल उड़ रही है। इससे स्थानीय लोग और दुकानदार तो परेशान हैं ही आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!