Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप देहरादून तथा ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत एक-एक कन्टेंमेंट जोन घोषित, जानिए कौन से क्षेत्र हैं ?

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत गुरू रोड पटेलनगर में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड महामारी रोग, कोविड-19 विनियम, 2020 महामारी रोग अधिनियम-1897 तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत गुरू रोड पटेलनगर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में श्याम सिंह नेगी का घर, पश्चिम दिशा में आहूजा टेंट हाउस, उत्तर दिशा में विजय जलाल का घर तथा दक्षिण दिशा में कल्याण सिंह राठौर का आवास अवस्थित है, को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुए पूर्णतः लाॅकडाउन के आदेश दिये गये हैं। इसी क्रम में नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत A -टाईप बैराज कालोनी, सिंचाई विभाग ऋषकेश को जिसके पूरब दिशा में सिंचाई विभाग परियोजना खण्ड ऋषिकेश बैराज कालोनी रोड (गंगा नदी के छोर तक), पश्चिम दिशा में कोरोना पाॅजिटिव को आंवटित सरकारी आवास A-26 व उसी पंक्ति में लगते हुए अन्य आवासीय मकान की पंक्ति के छोर तक, उत्तर दिशा में बैराज कालोनी रोड, जो सिंचाई विभाग परियोजना खण्ड के आवास A-22 तक तथा दक्षिण दिशा में बैराज कालोनी की रोड जो सिंचाई विभाग परियोजना खण्ड के A-टाईप आवास संख्या 28 के छोर तक अवस्थित है, को भी कन्टेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उक्त क्षेत्रान्तर्गत समुचित व्यवस्था यथा खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुएं, सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उक्त क्षेत्रान्तर्गत सभी दुकानों, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक इत्यादि पूर्णतः बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आदेशों का शत् प्रतिशत् अनुपानल जन सामान्य की जीवन रक्षा हेतु अनिवार्य होगा। आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में उत्तराखण्ड महामारी रोग, कोविड-19 विनियम, 2020 महामारी रोग अधिनियम-1897 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!