Breaking News :
>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डनैनीताल

शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान निदेशालय, भीमताल के सभागार में आयोजित किया गया एक दिवसीय ‘तसर रेशम कृषि मेला’

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 नवम्बर 2023, भीमताल। क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केन्द्र, केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, भीमताल द्वारा सोमवार को प्रातः 11.00 बजे से शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान निदेशालय, भीमताल के सभागार में एक दिवसीय तसर रेशम कृषि मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष, उत्तराखंड कॉपरेटिव सिल्क फेडरेशन चौधरी अजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि निदेशक रेशम उत्तराखण्ड सरकार देहरादून प्रदीप कुमार, सहायक सचिव तक०, क्षेत्रीय कार्यालय केन्द्रीय रेशम बोर्ड दशरथी वहेडा, नई दिल्ली एवं केन्द्र प्रभारी ए.एस. वर्मा, वैज्ञानिक-डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ओक तसर कीटपालन एवं बीजगार बुक लेट का बिमोचन भी किया गया। उक्त किसान मेला में वैज्ञानिकों, गणमान्य अथितियों, कृषकों एवं उत्तराखण्ड रेशम विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों सहित 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित तसर कीटपालकों व प्रवुद्ध जनों का स्वागत केन्द्र प्रभारी श्री ए.एस. वर्मा, वैज्ञानिक-डी द्वारा किया गया।

उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० एन.बी. चौधरी निदेशक केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान राची एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार, निदेशक रेशम उत्तराखण्ड सरकार देहरादून ने किसानों को संबोधित करते हुए ओक तसर एव शहतूती रेशम के महत्व एवं रेशम से किसानों की आय में वृद्धि के नये अवसर सृजित करने एवं राज्य में ओक तसर उत्पादन को बढावा देने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया साथ ही तसर कीटपालकों की समस्याओं के समाधान हेतु कारगर कदम उठाने के सुझाव दिये। मुख्य अतिथि चौधरी अजीत सिंह अध्यक्ष, उत्तराखंड कॉपरेटिव सिल्क फेडरेशन ने तसर कीटपालन के साथ तसर बीजागार, तसर सूत कताई एवं कपड़ा बुनाई जैसे कार्यक्रम की शुरुआत कर स्थानीय लोगों की बेरोजगारी एवं पहाड़ों से पलायन दूर करने पर जोर दिया एवं रेशम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

तकनीकी सत्र में समारोह में उपस्थित केन्द्रीय रेशम बोर्ड के वरिष्ठ एवं अनुभवी वैज्ञानिकों एवं तकनीकी कर्मचारी ने तसर खादय पौधों का रखरखाव एवं वृक्षारोपण बीज कोसों का चयन एवं संरक्षण बीजागार प्रबंधनए रोग मुक्त चक्तों (तसर अंडों) का यातायात एवं इनक्यूवेशन, तसर कीटपालन प्रबंधन, तसर कीटपालन के क्रम में लगने वाले रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ० जे.पी. पाण्डे वैज्ञानिक-डी भीमताल ने रोचक एवं उत्साहवर्धक ढंग से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० एन.बी. चौधरी, निदेशक केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान राची ने की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!