Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

पवित्र तीर्थ स्थल हरकी पौड़ी पर एक दिवसीय गंगा, यमुना और सरस्वती नदी यात्रा का हुआ समापन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 06 जून 2023, हरिद्वार l पवित्र तीर्थ स्थल हरकी पौड़ी पर एक दिवसीय गंगा, यमुना और सरस्वती नदी यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के वित्त, शहरी विकास, आवास, पुनर्गठन व जनगणना मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही इस मौके पर हरिद्वार सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक और गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल भी शामिल हुए।

हरकी पौड़ी पर सपंन्न यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ० अग्रवाल ने कहा कि श्रीगंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संरक्षण से जनता जनार्दन को सीधे जोड़ना है ताकि नई पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी पौराणिक संस्कृति को न भूल जाये। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती यात्रा हरियाणा से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए उत्तराखंड की पावन भूमि के हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर पहुँची है, इसके लिए डॉ० अग्रवाल ने आयोजक मंडल को बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि प्रत्येक वर्ष यह यात्रा संचालित होते हुए अपने उद्देश्यों को पूर्ण करेगी।

इस मौके पर सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गंगा की निर्मलता को बनाए रखने के लिए सरकार अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है तथा हम सभी को गंगा, यमुना और सरस्वती सहित सभी नदियों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

इस मौके पर गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने कहा कि उत्तराखंड में गंगा नदी का होना वाकई में सुखद अनुभव हैं, यहाँ साक्षात माँ गंगा का निवास है और हरकी पौड़ी में विष्णु जी अपनी छत्रछाया प्रदान कर रहे है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इन नदियों के संरक्षण को प्रतिबद्ध हैं l हमें लोगों को इन नदियों के बारे में जागरूक करना होगा।

इस मौके पर यात्रा संयोजक व झंडेवाला मंदिर के मुख्य प्रबंधक रविंद्र गोयल, राजेंद्र अटल, नारायण सिंह राणा, भारत चौहान, मौसम चौहान, डा. दयाशंकर, प्रीतम सिंह, चमन सिंह, श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, चंदन सैनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!