Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
देश

एक बार फिर प्रेसिडेंशियल ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी, लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा करेंगे राष्ट्रपति कोविन्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2021, सोमवार, लखनऊ। पिछले महीने प्रेसिडेंशियल ट्रेन से दिल्ली से कानपुर और फिर कानपुर से लखनऊ तक की यात्रा के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जल्द फिर से शहर आ सकते हैं। इस बार राष्ट्रपति लखनऊ से अयोध्या तक प्रेसिडेंशियल ट्रेन से सफर कर सकते हैं। राष्ट्रपति का अगस्त माह में तीन दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति का संभावित कार्यक्रम 27 से 29 अगस्त तक है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति इस बार लखनऊ से अयोध्या की ट्रेन की यात्रा कर सकते हैं। राष्ट्रपति भवन से उनकी यात्रा को लेकर सूचना दी गई है। हालांकि अभी कार्यक्रम अधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है।

संभावित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति विशेष विमान से 27 अगस्त को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आएंगे। यहां से राष्ट्रपति अगले दिन 28 अगस्त को गोरखपुर जाएंगे। गोरखपुर में राष्ट्रपति आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। साथ ही गुरू गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में अस्पताल भवन का उदघाटन भी राष्ट्रपति करेंगे। देर शाम राष्ट्रपति लखनऊ वापस लौटेंगे और अगले दिन 29 अगस्त को लखनऊ से प्रेसिडेंशियल ट्रेन से वह अयोध्या की यात्रा पर जाएंगे। राष्ट्रपति अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके अलावा उनका वहां कई विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन और शिलान्यास का भी कार्यक्रम है।

रेलवे लखनऊ से फैजाबाद रूट पर मेंटनेंस से जुड़े काम तेजी से कर रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति 25 जून को दिल्ली सफदरजंग से कानपुर प्रेसिडेंशियल ट्रेन से आए थे। अपने पैतृक गांव के भ्रमण के बाद वह इसी ट्रेन से कानपुर से लखनऊ आए थे। दो इंजनों के साथ 16 बोगियों वाली उनकी ट्रेन को आरपीएफ की दिल्ली की टीम ने एस्कॉर्ट किया था।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रेलवे सहित कई विभागों के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!