Breaking News :
>>नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र>>ज्योतिर्मठ पर मंडराने लगा भूस्खलन का खतरा, विष्णुप्रयाग की तरफ से हो रहा तेजी से भूस्खलन >>बीकेटीसी के सीईओ ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण >>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश >>एक देश, एक चुनाव व्यवहारिक और समझदारी नहीं – कांग्रेस>>टूथब्रश से भी बीमार पड़ सकते हैं आप, जान लीजिए कैसे रख सकते हैं इसे साफ>>ग्राम पंचायत स्तर पर दी जाएगी नए आपराधिक कानूनों की जानकारी>>21 सितंबर को आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, लेंगी सीएम पद की शपथ>>राहुल की बातें मजाक की नहीं, चिंता का विषय>>मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया सम्बोधित>>हरियाणा विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र>>गंगोत्री धाम में किया गया होटल एसोसिएशन का गठन>>केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों के लिए दी कई सौगातें>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण>>प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामले, पाँच जिलों से कुल 75 मामले आए सामने>>फिल्म जिगरा का सॉन्ग ‘चल कुड़िए’ रिलीज, आलिया-दिलजीत के गाने में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक>>हवलदार मनीष थापा के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि>>सेब को छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले? यहां जानें सही तरीका>>प्रधानमंत्री मोदी आज कटड़ा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा>>अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप दुर्भावनापूर्ण व दिवंगत आत्मा का अपमान- भाजपा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी वृंदावन में करेंगे ‘ब्रजरज महोत्सव’ का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, वृंदावन। वृंदावन में 10 नवंबर से शुरू हो रहे दस दिवसीय ब्रज रज उत्सव में आने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। सीएम उत्सव का उद्घाटन दस नवंबर को करेंगे। वह 3 घंटे 15 मिनट कान्हा की नगरी में रहेंगे। इस दौरान वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भी दर्शन करेंगे।

वृंदावन में यमुना किनारे स्थित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक स्थल पर 10 नवंबर से 19 नवंबर तक ब्रज रज उत्सव का आयोजन होना है। 10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर सीएम का हेलीकाप्टर वृंदावन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगा। यहां से सीएम पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचेंगे। यहां वह संतों के साथ भोजन करेंगे। 2 बजकर 10 मिनट पर वह ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। उत्सव का उद्घाटन करने के साथ ही यहां लगाई गई हुनर हाट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद यहीं पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री 3 बजकर 55 मिनट पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां जन्मभूमि में कान्हा के दर्शन कर 4 बजकर 35 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्रज रज उत्सव में बालीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, वहीं स्थानीय कलाकार भी लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। यहां देश भर के हुनरमंद अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। करीब 200 कारीगर हुनर हाट में अपने स्टाल लगाएंगे। वहीं देशभर के हस्तशिल्पी भी उत्सव में शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!