Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, लखनऊ। 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सहयोगियों ने योग अभ्यास किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ. दिनेश शर्मा ने भी अपने आवास पर योग अभ्यास किया। दैनिक जागरण ने भी प्रदेश के पांच दर्जन से अधिक शहरों में योग शिविर का आयोजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने सरकारी आवास पर योग अभ्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई भी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत बधाई और शुभकामनाएं। योग तो भारतीय मनीषा का विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि आइए, आज हम लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। योग केवल आसन (आसन) का एक सेट नहीं है, यह जीवन का एक तरीका है और स्वस्थ शरीर, मन और आत्मा की वैज्ञानिक पद्धति है। योग की मदद से लोग अपनी आध्यात्मिक स्थिति को भी उन्नत कर सकते हैं। योग को जीवन का हिस्सा बनाईये। वो वर्तमान में भी आपकी मदद करेगा और भविष्य में भी आपकी उर्जा को बढ़ाने का काम करेगा। योग तो कोरोना से पहले भी मददगार था, कोरोना के बीच भी मददगार था और कोरोना के बाद तो है ही। जैसे हम भोजन और स्वास्थ्य से बंधे हैं योग को भी साथ जोड़ें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!