Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

माँ नन्दा महोत्सव के समापन के अवसर सरोवर नगरी नैनीताल में आज उमड़ा आस्था, भक्ति व श्रद्धा का जन सैलाब

माँ अगले वर्ष फिर मिलने के जय जयकार वादे के साथ ही भक्तों ने माँ नन्दा-सुनंदा को नम आँखों से दी विदाई।

माँ नन्दा महोत्सव में माँ की विदाई में देश-विदेश एवं दूर-दराज से आये लाखों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर 2022, बुधवार, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 01 सितम्बर से 07 सितंबर 2022 तक चल रहे माँ नन्दा महोत्सव का आज माँ नन्दा-सुनंदा के डोले के नगर भ्रमण और गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के उपरांत समापन हुआ। इस अवसर पर माँ अगले वर्ष फिर मिलने के जय जयकार वादे के साथ ही भक्तों ने माँ को नम आँखों से विदाई दी।

मण्डलायुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने माँ नन्दा-सुनंदा के दर्शन करते हुए जनपद की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

इस दौरान नगर में भक्ति और आस्था का आपार जन सैलाब देखने को मिला। वही मण्डलायुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊँ नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने माँ नन्दा-सुनंदा के दर्शन करते हुए जनपद की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

डीआईजी कुमाऊँ नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने माँ नन्दा-सुनंदा के दर्शन करते हुए जनपद की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

वही माँ नन्दा महोत्सव में माँ की विदाई में देश-विदेश एवं दूर-दराज से आये लाखों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। माँ नन्दा-सुनंदा का फूलों की वर्षा से जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जगह जगह भजन-कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ। पूरी सरोवर नगरी नैनीतालर नन्दामयी आस्था में सरोबार नजर आयी। माँ के डोले को भक्तों के दर्शनार्थ पूरे शहर में भ्रमण कराया गया और उसके पश्चात् पूरी विधि-विधान से नैनी सरोवर मे माँ की मूर्तियों का विसर्जन किया गया ।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊँ नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट के साथ ही मन्दिर समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!