Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

आज भी अखबारों की विश्वसनीयता है, उसकी जिम्मेदारी है तथा उसकी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है : प्रेम चन्द अग्रवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 मई 2023, हरिद्वार। वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने हिन्दी पत्रकारिता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के दिन सन 1826 में पहला हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड कोलकत्ता से प्रकाशित हुआ था। उन्होंने कहा कि तब से आज तक समाचार पत्रों का चलन व व्यवहार बदला है। पहले सुबह होते ही सबसे पहले अखबार देखते थे। उन्होंने कहा कि जब से इलेक्ट्रानिक मीडिया सामने आया ‘समाचार थोड़ी देर बाद दिखाई देता था, लेकिन अब सोशल मीडिया का समय चल रहा है, जिसमें तुरन्त आपको समाचार या सूचना मिल जाती है। लेकिन इस पर कितना विश्वास किया जाये, यह विचारणीय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत सक्रिय है।

समाचार पत्रों का उल्लेख करते हुए अग्रवाल ने कहा कि आज भी अखबारों की विश्वसनीयता है, उसकी जिम्मेदारी है तथा उसकी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, जबकि सोशल मीडिया पर आप उस तरह विश्वास नहीं कर सकते हैं तथा सोशल मीडिया को जिम्मेदार बनना होगा l

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है l उन्होंने कहा कि अगर एक भी स्तम्भ कमजोर हो जायेगा तो लोकतंत्र चलना मुश्किल हो जायेगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों को सरकार द्वारा दी रही सुविधाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिए और भी कदम उठाये जायेंगे।

कार्यक्रम को मुख्य वक्ता विनोद अग्निहोत्री ने सम्बोधित करते हुए हिन्दी पत्रकारिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का प्रेस क्लब परिसर पहुँचने पर बुके, अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिहन भैटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कई प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सर्वश्री रामचन्द्र कनौजिया, महामंत्री मनोज रावत, महावीर अग्रवाल, मेयर सुश्री अनीता शर्मा, शिव शंकर जायसवाल, दीपक नौटियाल, संजय आर्य, गुलशन नैयर, ललित, इन्द्रनाथ, श्रवन झा, प्रदीप जोशी, बजेन्द्र हर्ष, धर्मेन्द्र चौधरी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, अमित शर्मा, अविक्षित रमन, जगदीश लाल पाहवा, कमला जोशी, संजय चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन, मीडिया जगत के प्रबुद्धजन उपस्थित थे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!