Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया

जनपद में 74वें गणतंत्र दिवस को भव्य एवं धूमधाम से मनाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जनवरी 2023, गुरुवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर परकलेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि देश के सभी नागरिक संविधान से जुड़े इसके परिपालन एवं गरिमा बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम जहाँ पर भी कार्यरत हो अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोई भी यह न सोचे की वह छोटे पद पर है तो उसके प्रयासों से कोई फर्क नहीं पड़ता, लोकतंत्र में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि हम यह संकल्प लें कि जिस भी पद एवं पटल पर कार्यरत रहेंगे उसकी गरिमा बनाए रखेगें तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करते हुए स्वच्छ प्रशासन व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रावलियों को त्वरित गति से चलाने में अधीनस्थ कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी इस प्रकार निभायें ताकि जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा शासकीय कार्य भी प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यों का असर/लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले यह हमारा ध्येय है प्रयास रहना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपका कार्य महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके पास जब कोई प्रकरण आता है तो आप उसे आगे बढ़ाते हैं तभी वह उच्च स्तर पर पहुँचकर निर्णय में परिर्वतित होता है। इसके लिए अधीनस्थ कार्मिक महत्वपूर्ण होते है, जो पत्रावली को आगे बढ़ाते है। उन्होंने कहा कि अपनी महत्वता को कम न करें अपने कार्याें को जितने कर्तव्यनिष्ठा से संपादित किया जाएगा, उसका असर पूरे जनपद, प्रदेश एवं देश के विकास पर पड़ता है इसलिए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाएं।

इस अवसर पर मुख्य व्यैक्तिक सहायक विरेन्द्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, परमवीर असवाल, राजेन्द्र रावत, सुशील बडोनी, रमेश भट्ट, टीकाराम डबराल, जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय एवं जिला सूचना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद में 74वें गणतंत्र दिवस को भव्य एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलिप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अपने-अपने कार्यालय में ध्वज फहराया। वहीं जनपद के समस्त क्षेत्रों में कार्यालय एवं संस्थानों में ध्वज फहराया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन कर भव्य रूप से मनाया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!