Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रामनगर के कारोबारी से हाथापाई, दारोगा नीरज चौहान सस्पेंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर, 2022 शुक्रवर, रामनगर रामनगर के मोहल्ला बंबाघेर निवासी व रिसॉर्ट एवं क्रशर मालिक ऋषि सचदेवा गुरुवार देर रात अपने दोस्त की तहरीर लेकर पहुंचे थे। कोतवाली पहुंचने पर दारोगा नीरज चौहान ने कारोबारी सचदेवा को कोतवाल अरुण सैनी के कक्ष में जाने से रोक दिया। उनके के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच दारोगा ने कारोबारी का गिरेबां पकड़कर सचदेवा के साथ हाथापाई कर दी। दारोगा की इस करतूत से क्रशर व खन्नन कारोबारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित को हटाने की मांग की। डीजीपी अशोक कुमार तक मामला पहुंचा तो दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया। हल्‍‍द्वानी सीओ को घटना की जांच सौंपी गई है।

आज शुक्रवार को भी क्रशर व रिसॉर्ट कारोबारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल अरुण सैनी का घेराव करते हुए घटना को लेकर आक्रोश जताया। उधर, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को कारोबारी के साथ दारोगा द्वारा मारपीट करने की तहरीर उनके व्हाट्सअप में मिली।

डीजीपी अशोक कुमार की ओर से एसएसपी नैनीताल को शुक्रवार को आरोपित दारोगा नीरज चौहान को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एसएसपी नैनीताल ने तत्काल दारोगा को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कोतवाल अरुण सैनी ने दारोगा को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। सस्पेंड की कार्रवाई पर कारोबारी शांत हुए।

ऐसा कोई भी व्यवहार क्षम्य नहीं होगा जिससे पुलिस की छवि खराब होगी : डीजीपी

कारोबारी ऋषि सचदेवा ने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार ठीक नहीं है। डीजीपी अशोक कुमार ने इंटरनेट मीडिया में डाली पोस्ट में साफ कहा है कि पुलिस कर्मियों को हर बार लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा भी जाता है। उसके बाद भी ऐसी घटना आपत्तिजनक व बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!