Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

यूपी की तर्ज पर धामी सरकार ने भी बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाना किया शुरु 

छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर 

काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने में जुट गई है। यूपी की तर्ज पर सूबे की धामी सरकार ने बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते सोमवार को बीएससी की छात्रा पूजा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित फरदीन के घर पर गुरुवार को पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला कर किए गए अतिक्रमण नष्ट किया है। सोमवार को मोहल्ला खालसा निवासी खूब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बीएससी में पढ़ने वाली 19 वर्षीय पुत्री पूजा को पक्काकोट मोहल्ले में फरदीन पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला खालसा ने दरांती से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे युवती के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई हैं।

शोर होने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर युवक वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित मोहल्ला खासला निवासी आरोपित फरदीन व उसके पिता रिजवान, बिलाल, आकिब, अनस, आफरीदी, रउफ, ताजू, फिरोज, बेबी पत्नी रिजवान व साहिल पर धारा 147, 307, 354, 452, 323, 504, 506 व 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में आराेपित फरदीन, रउफ और आकिब को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बाकी अन्य आराेपित घर में ताला लगाकर फरार हैं। कोतवाली पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह आरोपित के घर पहुंची और उसके मकान की नापजोख करने के बाद बुलडोजर चला दिया।

इस दौरान आरोपित के घर के बाहर बढ़ाए गए छज्जे, सीढ़ी और टीन सेट को तोड़ दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इस अवसर पर तहसीदार पंकज चंदोला, सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआइ प्रदीप मिश्रा, एसआइ विपुल जोशी व एसआइ सुनील सुतेड़ी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!