Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाया गया व्यापक जन जागरूकता अभियान

अपनी भाव भंगिमाओं से किशोरावस्था में होने वाले बदलाव का दिया ज्ञान

किशोरावस्था बेहद संवेदनशील अवस्था होती है, इस नाजुक उम्र को विद्यार्थी संवारने का कार्य करें : डॉ० रश्मि पंत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, हल्द्वानी। नशा न सिर्फ समाज को खोखला करता है बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी बर्बादी की कगार पर पहुँचा देता है। नशे के खिलाफ जिले में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विद्यालयों में नशे से दूर रहने की मुहिम शुरू की गई। इसी क्रम में टीम द्वारा शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर विद्यालय, हल्द्वानी के कक्षा 8वीं, 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों को नशे से दूर, यातायात, पॉक्सो एक्ट, सोशल मीडिया की जानकारी दी गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया नशा उन्मूलन अभियान के तहत उनके द्वारा हल्द्वानी शहर के सभी स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वह नशाखोरी से सावधान रहें, ड्रग तस्करों के झाँसे में न आयें और नशे के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा की बच्चे मासूम होते हैं और वह नशे का कारोबार करने वालों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि स्कूल में जाकर बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि पंत ने बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, मानसिक सेक्सुअल बदलाव की विस्तार से जानकारी दी। डॉ० रश्मि पंत ने कार्यक्रम को बच्चों के साथ बातचीत कर रोमांचक बनाया, जिसमें बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी भाव भंगिमाओं से किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था बेहद संवेदनशील अवस्था होती है, इस नाजुक उम्र को विद्यार्थी संवारने का कार्य करें।

सीओ बीएस धोनी द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलाई गई कि वह कभी भी नशे का सेवन नहीं करेंगे और समाज को नशे से मुक्त बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस मित्र का कार्य करती है, इसलिए आप सभी भी पुलिस के सहयोगी बनें। पुलिस को सूचना देने वालों के नाम पुलिस विभाग द्वारा गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने मोबाइल नंबर 9411112741 पर नशे की सूचना देने की अपील भी की।

प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने कहा कि यह आप सब बच्चों के लिए सौभाग्य की बात है कि जिला प्रशासन आपके विद्यालय में आकर आपको जागरूक कर रहा है। जब हम स्कूल पढ़ा करते थे, हमें ऐसा मौका नहीं मिला कि प्रशासन के अधिकारी कभी विद्यालय आए हों।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ ही प्रधानाचार्य विजय जोशी, विद्यालय के स्टाफ लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!