Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लिया गया कड़ा एक्शन, CMO को हटाया गया

  • पश्चिम उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार की स्थिति बेकाबू 

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही है। खासकर फीरोजाबाद में हालात बेहद नाजुक बन गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश पर फीरोजाबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० नीता कुलश्रेष्ठ को हटा दिया गया है। फीरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर को काबू करने में नाकाम होने के कारण उन्हें हटाया गया है।

हापुड़ के CMO डॉ० दिनेश कुमार प्रेमी को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ० नीता कुलश्रेष्ठ को अलीगढ़ में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है।

सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) रविंद्र की ओर से तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। फीरोजाबाद की सीएमओ रहीं डॉ० कुलश्रेष्ठ को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनाती दी गई है। दोनों को तत्काल नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फीरोजाबाद में डेंगू व बुखार के कारण लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ने के कारण शासन के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए राज्य स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई है।

फीरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कितना प्रकोप है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि अब तक वहां 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सिर्फ राजकीय मेडिकल कालेज में ही 60 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। स्थिति इतनी गंभीर न हुई होती यदि शुरू से ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया होता।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ हुई उच्‍च स्‍तरीय बैठक में फीरोजाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि वहां की स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम जिले में कैम्प करे और स्थानीय जरूरत के अनुसार, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराएं। लोगों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

बता दें कि फीरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर के कारण अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। बच्चों के ब्लड सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। बीमारी की वजह से आठवीं तक के स्कूल अब 6 सितंबर 2021 को खोलने का निर्णय लिया गया है।

डीएम चंद्र विजय सिंह के अनुसार, 46 बच्चों के एंटीजन टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर के अन्य क्षेत्रों में मौतों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। एलाइजा टेस्ट शुरू हो गया है। वहीं मथुरा जिले में बुखार का कहर थमा नहीं है। जिले में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। 12 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 90 हो गई है।

फीरोजाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधार और डाक्टरों की तैनाती के बावजूद हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। सीएम के निर्देश के बाद गांवों में एम्बुलेंस पहुंचकर रोगियों को ला रही है, वहीं अस्पताल में लगने वाली कतार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं और रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!