Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सम्मान कार्यक्रम किया गया आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2022, गुरूवार, गंगोत्री। राज्य सरकार के सौ दिन पूर्ण होने पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी उपस्थित रहे। जिला सभागार में लाभार्थियों द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को लाइव देखा। इस बीच लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्बोधन को भी सीधे प्रसारण के माध्यम से सुना।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित किया। ग्राम्य विकास विभाग की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत बीना देवी,जगदम्बा देवी, रामदेई, रेखा देवी, जशोदा देवी, गीता देवी, गंगा देवी, शांति देवी, पूर्णा देवी, इंद्रा देवी, बिजली देवी, मदनी देवी सहित तीस से अधिक महिला लाभार्थियों के आवास पूर्ण होने पर पांच हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक और चाबी देकर सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री नैनो योजना के माध्यम से सकल चंद, विनय कुमार,संदीप सिंह को औद्योगिक इकाई स्थापित करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना से लाभान्वित कुशलादेवी,रेनू,ममता, देवकी,हेमलता,रजनी को सम्मानित किया गया। मशरूम उत्पादन के जरिये स्वरोजगार का साधन बनाने वाली दीक्षा रावत औऱ शिष्टा राणा को चेक देकर सम्मानित किया गया।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के सौ दिन पूर्ण होने पर कई उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकें इस हेतु प्रभावी कदम उठाए गए है। इसके अतिरिक्त स्वरोजगार एवं आजीविका के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा हरीश डंगवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जयवीर चौहान, नगर अध्यक्ष सूरत सिंह गुसाईं, मीडिया प्रभारी भाजपा विजयपाल मखलोगा, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीडीओ केके पंत, सीएचओ डॉo रजनीश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू फुलारा, महाप्रबंधक उद्योग यूके तिवारी सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!