Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

तहसील दिवस पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील ऋषिकेश में सुनी जान-समस्यायें

कुल 52 शिकयतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जुलाई 2023, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील दिवस पर तहसील ऋषिकेश में उपस्थित होकर जन समस्यायें सुनी। आयोजित तहसील दिवस में आज जिलाधिकारी के सम्मुख 52 शिकयतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आयोजित तहसील दिवस में भूमि अतिक्रमण, दाखिला खारिज, भूमि सीमांकन करवाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने, चंद्रेश्वर नगर में गौशाला की भूमि पर कब्जा करने, विद्युत बिल अधिक आने, समाज कल्याण पेंशन लगवाने, वार्ड नं० 12 में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल, योजना की जाँच कराने, खड़क माफी में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण, भारत विहार में माननीय न्यायालय आदेश के उपरान्त भी निर्माण कार्य संचालित होने, वीरपुर खुर्द में आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक भवन बनाने तथा आसपास के लोगों को परेशान किए जाने, त्रिवेणीघाट में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। जनमानस को मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, तथा कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े इसका विशेष ध्यान रखेगें।

जिलाधिकारी ने जन सामान्य की शिकायतों को गंभीरत से सुना। उन्होंने अतिक्रमण, अवैध कब्जे एवं वन, अवैध निर्माण की शिकायत पर गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए, राजस्व एवं विभाग के अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिकायत कर्ताओं द्वारा अधिकारियों के शिकायतों पर कार्रवाई न किए जाने की बात से जिलाधिकारी को अवगत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एमडीडीए राजस्व सहित संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सड़क में गड्डे होने की शिकायत पर अभि० अभि० लोनिवि को त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क ठीक करने के निर्देश दिए, विद्युत संबंधी शिकायतों पर विद्युत विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए, सिंचाई की शिकायतों पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश।

इसी प्रकार रानीपोखरी में शराब की ओवर रेटिंग पर गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को छापेमारी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूर्व पार्षद द्वारा गौरा देवी चैक से जीएमवीएन गेस्ट हाउस तक सड़क चैड़ीकरण की माँग पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। चक जोगीवाला में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दाखिला खारिज के प्रकरणों पर तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि सीमांकन के प्रकरणों पर राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम राहुल गोयल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ असवाल, तहसीलदार चमन सिंह, अधि० अभि० शक्ति प्रसाद, अधि० अभि० लो.नि.वि. धीरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल सहित विद्युत सिंचाई, वन, पुलिस, आबकारी, एमडीडीए सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!