Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डीएम/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड स्मार्ट सिटी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज जनपद के शहरी क्षेत्र में गतिमान स्मार्ट सिटी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय से दिलाराम चैक, बेहल चौक से सचिवालय तिराहा तथा परेडग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण के स्मार्ट सिटी परियोजना, लो.नि.वि. एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी अन्तर्गत अब-तक किये गये कार्यों की फोटो सहित कार्यप्रगति आख्या शाम तक उपलब्ध कराने तथा भविष्य में होने वाले कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना का जिन साईटों पर कार्य गतिमान हैं तथा विभिन्न साईटों पर कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को कार्यस्थल पर शिकायत रजिस्टर रखने के निर्देश दिये गये हैं ताकि स्थानीय लोगों को यदि कार्य के दौरान कोई समस्या हो रही हो तो उसको रजिस्टर में अंकन करें तथा जायज समस्याओं को निस्तारित करने का प्रयास करें। उन्होंने स्मार्ट सिटी लि० के अधिकारियों को प्रत्येक साईटों पर चस्पा किये गये।

स्मार्ट सिटी के बोर्ड पर एक दो शिकायती नम्बर जारी करने के निर्देश दिये जिन पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत/सुझाव उक्त नम्बर पर दे सकें। उन्होंने राजपुर रोड पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत विकसित किये जा रहे ड्रेनेज सिस्टम हेतु बनाई गयी नाली ऊँची होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने केे निर्देश दिये।

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० ने विभिन्न स्थानों पर खुदी एवं उबड़-खाबड़ सड़क का समतलीकरण करते हुए उसे ठीक करने को कहा ताकि सड़कों में गड्डे के कारण किसी अप्रिय घटना ना हो। उन्होंने परेड मैदान पर चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दियें।

उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को 15 अगस्त को परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पूर्व तैयार करने के निर्देश दिये ताकि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए परेड मैदान को आयोजन स्थल बनाया जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के वर्तमान में गतिमान कार्यों की साईट के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 11 साईटों पर कार्य गतिमान है। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कार्यो में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ ही योजनाबद्ध तरीके से कार्यों की प्रगति बढ़ायें तथा निर्माण कार्यों के दौरान जनमानस को हो रही समस्या का संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जाय।

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के सीजीएम श्रीराम मिश्रा, लो.नि.वि. के अधिशासी अभियन्ता जे.एस चैहान सहित सम्मार्ट सिटी परियोजना एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!